योजना के प्रसार में जुटे जन सेवा मित्र:घर-घर जाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना स्कीम की दे रहे जानकारी

Updated on 14-03-2023 07:26 PM

उमरिया जिले के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के कार्यरत मित्र गांव गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे घर-घर जाकर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की जानकारी दे रहे हैं। ​​​​​​​फार्म भरने और जमा करने की जानकारी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि गांव-गांव घर-घर जाकर लाड़ली बहना योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इसके दायरे में आने वाली बहनों का इसका लाभ मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने भी जिम्मेदारी उठाई है।ग्रामीण बहनों को जानकारी देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है। योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। सरकारी विभाग में नियुक्त परिवार के सदस्य, पेंशन प्राप्तकर्ता, 5 एकड़ से ज्यादा भूमि होने पर योजना के पात्र नहीं होंगे।

योजना में मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाएं शामिल हो सकेगी। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यागता महिला भी जिसमें आवेदन सकेगी। सभी महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। सीएम फैलो रूपल जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र हर पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लाड़ली बहना योजना की जानकारी सभी बहनों को दे रहे हैं। घर जाएंगे, और प्रचार प्रसार कर आवेदन जमा करवाने में महिलाओं की मदद भी करेंगे ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.