ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद चूना पत्थर खदान को लेकर जनसुनवाई स्थगित

Updated on 18-11-2025 02:03 PM
बिलाईगढ़। चूना पत्थर खदान को लेकर की जा रही जनसुनवाई ग्रामीणों की जनाक्रोश के बीच स्थगित हो गई। प्रभावित 5 गांव के ग्रामीण लगातार खदान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। जनसुनवाई के अंतिम दौर तक ग्रामीणों का विरोध चल ही रहा था मौके की नजाकत में एसडीएम को मजबूरन जनसुनवाई निरस्त का लिखित आश्वासन देना पड़ा।

दरसल सारँगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कपिस्दा - ब में सोमवार को शासन-प्रशासन पूरी तैयारी के साथ जनसुनवाई करने पहुँचे। लाइमस्टोन यानी चूना पत्थर खदान खोलने को लेकर लगभग 500 एकड़  भूमि अधिग्रहण की  जानी थी।  

लेकिन पिछले 1 माह से प्रभावित 5 गांव के ग्रामीण  लगातार जनसुनवाई निरस्त करने शासन-प्रशासन से माँग करते आ रहे थे। शासन-प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि। जिससे ग्रामीणों की आक्रोश और बढ़ गई। लिहाजा सोमवार 17 नवम्बर को भारी पुलिस बल की तैनाती और आला अधिकारीयों की मौजूदगी में जनसुनवाई की कोशिश जारी रही. लेकिन कोशिश नाकाम हो गई। जहाँ शासन-प्रशासन को ग्रामीणों का भारी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।  जनसुनवाई स्थल से कोसों दूर  हजारों महिला,पुरुष और बच्चे जनसुनवाई निरस्त करने की माँग को लेकर प्रदर्शन पर डटे रहे। 
लिहाजा जनसुनवाई को स्थगित करनी पड़ी । अंतिम दौर में एसडीएम वर्षा बंसल  मौके की नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों के बीच पहुँची और 'जनसुनवाई निरस्त की' एक लिखित  आश्वासन दी  जिसके बाद  ग्रामीण शांत हुए। 

ऐसे में अब बड़ा सवाल है? कि एसडीएम द्वारा निरस्त की लिखित आश्वासन को वास्तव में निरस्त  माना जायेगा या फिर शासन इसे सम्पन्न बताकर आगे बढ़ेगा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.