प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत किया गया जन जागरूकता शिविर का आयोजन

Updated on 10-10-2025 12:28 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में विद्युत उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आज अकलतरा संभाग के ग्राम अकलतरा, रसेड़ा, खरौद एवं पामगढ़ में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया, लाभ एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यपालन अभियंता आर. के. चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को विद्युत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को अधिकतम 1,08,000 तक की प्रोत्साहन राशि (सब्सिडी) प्रदान की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ कम होगा तथा बिजली बिल में भी भारी कमी आएगी। बैंक के माध्यम से सोलर रूफटॉप हेतु ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगभग 300 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है तथा कम खपत की स्थिति में बिजली बिल शून्य भी हो सकता है। योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी, लोन एवं तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अब तक अकलतरा संभाग में 79 सोलर रूफटॉप कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 60 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त हो चुका है। शिविर में ग्राम रसड़ा की सरपंच जानकी देवी, मनीष महेश निर्मलकर, मनोज नेताम, अकलतरा से शरद शर्मा, विजय कुमार सिंघानिया, रूपेण ढहरिया, पामगढ़ से राजकुमार साहू, रमेश कुमार संडे, रोहित कुमार, ग्राम खरौद से शिवकुमार यादव, प्रदीप थवाईत, बलराम आदित्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोलर वेंडर शारदा कंस्ट्रक्शन, ग्रीन एनर्जी, दुर्गेश सोलर, पियूष देवांगन, मनोज खरे आदि का विशेष सहयोग रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.