
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग आने वाले महीनों में 5562 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स अफसर, माइनिंग अफसर, सहायक प्राध्यापक, मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल आफिसर, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा के विभिन्न पद शामिल हैं।
इसके विज्ञापन जारी हो चुके हैं और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग पिछले डेढ़ साल में 3 हजार 756 पदों पर भर्ती कर चुका है। इस दौरान तीन राज्य सेवा परीक्षा आयोजित कर उसके परिणाम घोषित किए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में पीएससी के जरिये नियुक्तियां देने का काम तेजी से चल रहा है। इस अवधि में राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से सामान्य प्रशासन एवं गृह विभाग को 72 डिप्टी कलेक्टर एवं 51 उप पुलिस अधीक्षक के पदों के लिए सिफारिश की गई।
पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक जारी 75 विज्ञापनों में शामिल 4 हजार 492 पदों के लिए 3 हजार 756 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा पत्र भेजे गए हैं। लोक सेवा आयोग ने 81 भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। इनके माध्यम से आगामी महीनों में 5 हजार 562 पद भरे जाएंगे।
पीएससी से वर्तमान में 5 हजार 317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं। आयोग जारी किए गए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। सभी परिणाम मध्यप्रदेश शासन एवं उच्च न्यायालय के कुल विज्ञापित पदों में से 87% पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
इन पदों के लिए हुई इतनी नियुक्तियां