चम्बल क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, उद्योगों के माध्यम से रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 02-02-2024 11:15 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जरूरतमंदों को रोजगार देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यटन, वन, खनिज, उद्योग व सेवा क्षेत्र सहित सभी सेक्टर में रोजगार देने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। चम्बल संभाग असीम संभावनाओं का क्षेत्र है। यहां रोजगार और विकास के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा। कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और सूक्ष्म, लघु उद्योग विभाग कार्ययोजना प्रस्तुत करें। कार्ययोजना में हर सेक्टर से जरूरतमंदों को रोजगार मिले, इसकी जिलेवार तैयारी करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई संभागीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चम्बल-मुरैना क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ ऐतिहासिक इमारतें, जलाशय व अकूत वन संपदा उपलब्ध है। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये रोजगारपरक योजना तैयार करें। जिले से लेकर संभाग तक ऐसी बैठकें निरंतर की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर जिले में ऐसे सक्षम लोग मौजूद हैं, जो थोड़े से प्रोत्साहन और सरकारी मदद से उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सक्षम लोगों से संवाद कर उन्हें रोजगार के अवसर पैदा करने व उद्यम खड़ा करने के लिये प्रेरित करें।

नई दिल्ली के पास होने का लाभ लें, बड़े उद्योग समूहों को बुलायें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के नजदीक बसे गाँवों को नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी अनिवार्यतः मिले। साथ ही जो राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन हैं, वहाँ विशेष ध्यान देकर संबंधित ग्रामों को मुख्य सड़कमार्ग से जुड़वाएँ। राजधानी दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से निकट होने के कारण क्षेत्र में उद्योगों की असीम संभावना है, इसके लिये बड़े उद्योग, कपड़ा क्लस्टर, फर्नीचर, ग्रामोद्योग और खाद्य प्रंसस्करण उद्योगों को बढ़ावा देंगे। बड़े उद्योग समूह को बुलाकर औद्यौगिकीकरण के लिये काम हों। मुरैना चंबल संभाग में पर्यटन की असीम संभावना है। यहां पर चंबल में डॉल्फिन, घड़ियाल, पढावली, मितावली, बटेश्वर, शनिमंदिर और ऐसे ही अनेक पर्यटन स्थल हैं, इनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभरने के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

कैलारस शक्कर कारखाने पर किसानों के बकाया राशि का भुगतान होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैलारस शक्कर करखाने पर किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराया जाएगा। लगभग 54 करोड़ की शेष राशि का भुगतान कार्ययोजना बनाकर किया जायेगा। इसके साथ ही लघु और सूक्ष्म उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग के साथ रोजगारोन्मुख उद्योग लगाने के लिए कार्य योजना बनाई जायेगी। चंबल नदी के इको सिस्टम के अनुसार क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चंबल असीम संभावनाओं का क्षेत्र है, यहाँ का युवा मेहनत कश है। यहां से हजारों युवा हर साल सेना की भर्ती में जाते है। वीरों की भूमि पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जायेगा।

श्योपुर सहरिया जनजाति के परिवार के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र बनायें

मुख्यमंत्री ने आयुक्त ग्वालियर-चंबल संभाग श्री दीपक सिंह को निर्देश दिए कि श्योपुर जिले में सहरिया जनजाति के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र बनाकर उनके घर पहुँचाने की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन से संबद्ध विभाग समन्वयपूर्वक बैठक आयोजित करें और जल स्रोतों के अनुरूप पेयजल समस्याओं को दूर करें।

प्रदेश के विकास में मत भिन्नता को आड़े नहीं आने दिया जायेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से कहा कि हम सभी को मिलजुलकर प्रदेश को ऊँचाईयों पर ले जाने के लिये कार्य करना है। इसमें किसी भी प्रकार की मत भिन्नता आड़े नहीं आयेगी। सरकार दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी के सुझावों को सम्मान देगी और अच्छे सुझावों पर अमल करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को प्रगति पथ पर तेजी से आगे ले जाने के उद्देश्य के साथ वे स्वयं सभी संभागों में बैठकें कर क्षेत्रीय कठिनाईयों व समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वीकृत अधूरे कार्यों को अभियान चलाकर पूर्ण करायें। साथ ही जो कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल प्रारंभ करायें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बैठक में पार्वती-कालीसिंध लिंक परियोजना के लिये चम्बल संभाग की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सोलर परियोजना के निर्माण की गति बढ़ाई जाये। भू-तल परिवहन मंत्री के साथ चर्चा हुई। नैनागढ़ से अम्बाह तक एलिवेटेड रोड़ की घोषणा अनुरूप प्रस्ताव मंजूरी के लिये केन्द्र सरकार को बनाकर भेजना है। श्योपुर में लिफ्ट सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पूर्ण हो चुकी है। इसको अन्य विभागों के साथ मिलकर शुरू करना है। आलू रिसर्च केन्द्र के लिये पेरू के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई है। मुरैना जिले को इसमें जोड़ा गया है। श्योपुर में गिर गाय के संवर्धन अनुसंधान केन्द्र और परियोजना पर कार्य किया जाना है।

कृषि, उद्यानिकी और प्रसंस्करण उद्योगों से होगा चम्बल क्षेत्र का कायाकल्प

मुरैना चंबल संभाग में जल नदी राशि की उपलब्धता है। यहां पर अनेक नदियां प्रवाहित हो रही है। इसके साथ-साथ कृषि भूमि भी उपलब्ध है। फसलों की भिन्नता को किसानों तक पहुंचाया जाए और विभिन्न फसलों के लिए उनको प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही कृषि, उद्यानिकी फसलों के लिये किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भी लगाये जायेंगे। श्योपुर में गिर गाय के उन्नयन के लिए अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा और इसके लिए अलग से कार्य योजना बनाकर गिर गायों के संवर्धन उन्नयन और उनके दूध की उपलब्धता के लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, चम्बल-मुरैना संभाग के जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री पवन श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.