अस्पतालों की कमियों-खामियों को दूर कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं: सिंहदेव

Updated on 15-10-2022 04:54 PM

रायपुर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की कमियों और खामियों को दूर कर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने उप स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत वाले गांवों में नए केंद्र खोलने प्रस्ताव तैयार कर भेजने कहा। उन्होंने मितानिन से लेकर जिला अस्पताल तक हर स्तर पर दवाईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह और संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने अनुसूचित एवं मैदानी क्षेत्रों में प्रावधान के अनुसार नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में दो से तीन हजार तथा मैदानी क्षेत्रो में पांच हजार की आबादी वाले गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रावधान है। क्षेत्र के ऐसे गांव जहां इतनी आबादी है और उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, वहां नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजें।

स्वास्थ्य मंत्री ने आज दिन भर चली मैराथन बैठक में सभी मैदानी अधिकारियों को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर दवाईयों और उपकरणों की खरीदी सीजीएमएससी के माध्यम से ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। मितानिन पेटी से लेकर जिला अस्पताल तक हर स्तर पर दवा उपलब्ध होना चाहिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि संभाग के कुछ जिलों में योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो रहा है, लेकिन कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कमजोर है। इसे ठीक करने की जरुरत है। संभाग के सभी जिलों की लगभग एक सी भौगोलिक स्थिति है। ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठक में औसत प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियो पर कार्रवाई की बात भी कही।

श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं, परिवर्तन भी दिख रहा है। लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में कमियों-खामियों को दूर करने की जरूरत है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है जिसे आप सबको पूरा करना है। समय पर व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे भी संवेदनशीलता के साथ दूर करना है। सिकलसेल, टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों के उन्मूलन में तेजी लाने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.