Kangana Ranaut के ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन! दलाई लामा और जो बिडेन से जुड़ा मीम शेयर करना पड़ा भारी

Updated on 22-04-2023 10:59 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से जुड़ा एक मीम शेयर करना भारी पड़ गया। उनके पाली स्थित ऑफिस के बाहर कुछ लोग धरना-प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया और सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वो किसी का दिल नहीं दुखाना चाहती थीं। बस वो सिर्फ एक मजाक था!

Kangana Ranaut ने अपनी सफाई में लिखा, 'बौद्ध लोगों का एक ग्रुप पाली हिल में मेरे ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट कर रहा है। मेरा मतलब किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। ये बिडेन के दलाई लामा के दोस्त होने के बारे में एक हार्मलेस मजाक था... कृपया मेरे इरादों को गलत न समझें।' अपने पोस्ट में कंगना ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।

कंगना ने दी सफाई

36 साल की एक्ट्रेस ने ये भी लिखा, 'मैं बुद्ध की शिक्षाओं में विश्वास करती हूं और परम पावन 14वें दलाई लामा ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में बिताया है... मेरे पास किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है... इतनी गर्मी खड़े न हों। कृपया घर जाएं।'
कंगना ने शेयर किया था मीम
इससे पहले 12 अप्रैल को कंगना ने एक मीम ट्वीट किया था, जिसमें दलाई लामा और जो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को दिखाया गया था और लिखा था, 'दलाई लामा का व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम्म्म दोनों को वही बीमारी है, निश्चित रूप से दोनों की दोस्ती हो सकती है।'

बच्चे को किया था लिप-किस, हुई थी आलोचना

दलाई लामा फरवरी महीने में धर्मशाला के Tsuglagkhang मंदिर में लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने दलाई लामा को गले लगाने की रिक्वेस्ट की। इसके बाद दलाई लामा ने कथित तौर पर पहले लड़के के गालों पर किस किया और फिर लिप-किस किया और फिर अपनी जीभ बाहर निकालकर उसे Suck करने के लिए कहा। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था। लोग हैरान थे। उनकी काफी आलोचना भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.