भोपाल में RGPV कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:स्थायी नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर कुलसचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Updated on 31-01-2025 12:52 PM

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में स्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कुलसचिव मोहन सेन के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगें लंबे समय से विचाराधीन हैं।

कुलसचिव ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की बैठक होने के बाद प्रस्ताव भी तैयार कर कुलसचिव को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इस कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करना, स्थायी कर्मियों को नियमित करना, आउटसोर्स प्रथा को समाप्त करना, शासकीय कर्मचारियों के समान अवकाश सुविधा, पीएफ, बीमा और मेडिकल सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं। प्रदर्शन में अमर अहिरे, जगदीश शर्मा, शाजली इजहार सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए। कुलसचिव द्वारा लिखित आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.