केदारनाथ मंदिर में स्वर्ण परत चढ़ाने का विरोध,डर के कारण रात को पहरा दे रहे पुरोहित

Updated on 18-09-2022 05:22 PM

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में स्वर्ण परत चढ़ाने का विरोध अब तेज होता जा रहा है. केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों को डर है कि कहीं मंदिर समिति रात में सोने की परत चढ़ाने का काम ना करने लगे, इसके लिए अब रात के समय में भी तीर्थ पुरोहित मंदिर के बाहर पहरा दे रहे हैं.

महाराष्ट्र के एक बड़े दानदाता ने केदारनाथ मंदिर के भीतरी हिस्से यानी गर्भ गृह में सोने कर परत चढ़ाने का प्रस्ताव किया है. मंदिर के इस हिस्से में पहले से 230 किलो चांदी से बनी परत चढ़ी हुई है. फिलहाल यहां पर चांदी की परतें हटाकर तांबे की परत लगाकर ट्रायल शुरू हो चुका है, और धाम के तीर्थ पुरोहित इसके विरोध में उतर आए हैं.

बाबा केदारनाथ का धाम, मोक्ष का धाम

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि केदारनाथ धाम मोक्ष धाम है. यहां भक्त बाबा केदार के दर्शन करने के बाद मोक्ष प्राप्ति के लिये आते हैं, न कि सोना-चांदी देखने. मंदिर के गर्भ गृह में सोना-चांदी मढ़ने से यहां की पौराणिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. आज तक यहां सोना नहीं था तो क्या तीर्थयात्री दर्शन के लिये नहीं आ रहे थे. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस बात को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति के सीईओ को भी पत्र भेजा गया है. उनसे मंदिर के गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाये जाने का कार्य रोकने की मांग की है.

किसी भी हाल में नहीं चढ़ेगी सोने की परत

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी सूरत में सोने की परत नहीं चढ़ाने दी जायेगी. धाम के एक तीर्थ पुरोहित अंकुर शुक्ला का कहना है कि अगर जबरन काम किया जाता है, तो इसका विरोध किया जायेगा. इसलिए तीर्थ पुरोहित रात के समय भी मंदिर के बाहर पहरा दे रहे हैं.

स्वर्ण मंडित होने के बाद बढ़ेगी भव्यता

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह से कोई छेड़छाड़ नहीं हो रही है. वर्तमान में मंदिर के गर्भ गृह में चांदी की परतें हैं, उन्हीं को हटाकर सोने की परतें लगाई जा रही हैं. इसका कोई विरोध नहीं है. कुछ ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं. मंदिर के गर्भ गृह में जब स्वर्ण मंडित हो जायेगा तो उसकी दिव्यता व भव्यता बढ़ जायेगी.

भूख हड़ताल पर जा सकते हैं तीर्थ पुरोहित

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में स्वर्ण मंडित करने को लेकर विवाद कई दिन से चल रहा है. कुछ समय पहले यहां महाराष्ट्र के एक दान दाता यात्री ने चांदी के स्थान पर सोने की परत लगाने की इच्छा जाहिर की थी. जिस पर बद्री-केदार मंदिर समिति ने हामी भी भर दी थी. बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने इसके लिये बकायदा शासन से अनुमति मांगी. मंदिर के भीतर चांदी की परत उतारने के बाद ट्रायल के रूप में तांबे की परत लगाई जा रही हैं. तांबे की परतों को लगाकर डिजायन, फिटिंग आदि का कार्य किया जायेगा. जैसे ही यह तांबे की परते फिट बैठेंगी, उसके बाद सोने की परते लगाई जाएंगी.

जैसे ही मंदिर के भीतर सोने की परते लगाये जाने की भनक केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इस सोने की परत लगाने के लिये मंदिर के भीतर ड्रिल मशीन से भी छेद किये जा रहे हैं. मंदिर की दीवारों पर छेद किए जाने को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जाहिर की और अब वो इसका विरोध कर रहे हैं. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि अगर जरुरत पड़ी तो विरोध में भूख हड़ताल तक की जाएगी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.