भोपाल में नई गाइडलाइन का फिर विरोध:क्रेडाई ने कहा-20 साल से बिना लैंड यूज बदले हर साल कीमतों में बदलाव

Updated on 16-03-2025 12:50 PM

राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी। इससे पहले विरोध भी शुरू हो गया है। क्रेडाई सदस्यों का कहना है कि बिना मास्टर प्लान के लैंड यूज में बदलाव हो रहा है। वहीं, सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि सारे जनप्रतिनिधियों की मीटिंग हो।

सांसद शर्मा नवंबर-24 में भी साल की दूसरी (संशोधित) गाइडलाइन का विरोध कर चुके हैं। तब कई लोकेशन ऐसी थी, जहां 200% तक वृद्धि प्रस्तावित थी। इस पर वे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से भी मिले थे। इसके बाद भोपाल की गाइडलाइन होल्ड कर दी गई थी। अब फिर से नई गाइडलाइन प्रस्तावित की गई है। जिसका विरोध भी होने लगा है।

सांसद शर्मा ने कहा कि वाकई में कई लोकेशन के जरूरत के हिसाब से रेट बढ़ाने के प्रस्ताव है। ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे आम लोगों को राहत मिले और सरकार को भी राजस्व का नुकसान न हो। इसे लेकर मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक होना चाहिए। इसमें चर्चा के बाद ही गाइडलाइन लागू हो।

3 साल के लिए स्टेबल हो गाइडलाइन-मीक क्रेडाई (कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा कि, भोपाल में प्रॉपर्टी के लैंड यूज पिछले 20 साल से यथावत रखे गए हैं। लेकिन गाइडलाइन दर और संपत्ति के मूल्यांकन में हर साल बदलाव हो रहा है। प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमत जानने की कोई वैज्ञानिक विधि निर्धारित नहीं है। गाइडलाइन दरों में बदलाव के उल्लेखित सिद्धांतों में कई बिंदू सिर्फ अनुमान पर आधारित हैं। अनियोजित राजधानी में प्रस्तावित इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा से जमीनों की कीमतों में अवांछनीय बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने बताया, पिछले एक दशक में इंदौर के मुकाबले भोपाल में सर्किल रेट में कई गुना वृद्धि पहले ही हो चुकी है। जिससे संपत्ति बाजार अस्थिर हो गया है। इसका परिणाम यह हुआ कि भोपाल में निवेश में कमी आई है और संपत्तियों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है। सर्किल रेट बढ़ाने से प्रापर्टी टैक्स में सीधी वृद्धि होती है। जिससे आमजन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

हमारी मांग है कि राज्य सरकार गाइडलाइन रेट प्री-कोविड ईयर के स्तर पर लाए। यह कदम जनहित में होगा। तीन वर्ष के स्टेबल लॉक-इन पीरियड की मांग है। नई प्रस्तावित गाइडलाइन को लेकर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। हालांकि, अब तक पूरी गाइडलाइन अपलोड ही नहीं की गई है।

इस बार इतनी प्रस्तावित की गई गाइडलाइन इस बार शहर की 1283 लोकेशन पर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। औसत 18% की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है, जो तीन साल में सबसे ज्यादा है। करीब 100 लोकेशन पर रेट दोगुने या उससे ज्यादा बढ़ गए हैं। लोग आपत्ति और सुझाव देने के लिए 19 मार्च की शाम 5 बजे तक कलेक्टर कार्यालय, वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय परी बाजार और आईएसबीटी कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.