मंत्रालय में सीधी भर्ती का विरोध, गेट मीटिंग शुरू:वल्लभ भवन मेन गेट पर इकट्ठा हुए मंत्रालय कर्मचारी, नारेबाजी शुरू

Updated on 16-01-2025 01:27 PM

मंत्रालय में पदोन्नति के सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में वल्लभ भवन के मेन गेट के निकट मंत्रालय कर्मचारियों ने गेट मीटिंग शुरू कर दी है। गेट पर इकट्‌ठे कर्मचारियों ने नारे लिखे पोस्टर गले में डालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी है। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के नेताओं ने बुधवार को मंत्रालय के तीनों भवन में घूमकर कर्मचारियों से गेट मीटिंग में आने की अपील की थी। गेट मीटिंग के साथ 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालय कर्मचारियों के चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत होगी। मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव से सहायक ग्रेड-2 संवर्ग के 469 पद खाली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग सेक्शन ऑफिसर से सहायक ग्रेड-2 के जिन 306 पदों को भरने की कोशिश कर रहा है, वह प्रमोशन के हैं। मंत्रालय के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि शासन वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नत करे या साल 2020 में लिए गए निर्णय अनुसार वरिष्ठ पदनाम दे और सीधी भर्ती के पदों पर ही भर्ती की जाए। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि गुरुवार को लंच टाइम में वल्लभ भवन पुराने भवन के मुख्य गेट के निकट मीटिंग बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। अपील करने वालों में

संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, राजेश कौल, राजकुमार पटेल, आशीष सोनी, आलोक वर्मा, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति,सतीश शर्मा,दयानंद उपाध्याय, हरिशरण द्विवेदी, मतीन खान, नरेश सोनी, दिलीप सोनी, विष्णु नथानी, शफीक खान, साधना मिश्रा, दीप्ति बच्चानी, अनिल मंडलोई, प्रियंक श्रीवास्तव, प्रहलाद उईके, संदीप धुर्वे, विकास नोरंग, चंदा मरावी सल्लाम, श्याम बिहारी दुबे, नीलेश पटवा, हरीश बाथम, बादामी लाल, विक्रम बाथम, मंगल सोनवाने आदि शामिल थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें ...

9 वर्ष से बंद पदोन्नति शुरू कराएं।

पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव निरस्त करें।

मंत्रालय कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दें।

सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र मार्च 2020 के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा की भांति समयमान वेतनमान, उच्च पदनाम दिलाएं।

सचिवालय भत्ते का वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार पुनरीक्षण

लंबित महंगाई भत्ता एरियर सहित दें।

कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए लंबित चिकित्सा बीमा योजना लागू करें।

सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर की ग्रेड-पे समान अर्थात 2400 करें।

अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड-3 के मामले में सीपीसीटी उत्तीर्ण न करने पर सेवाएं समाप्त करने संबंधी प्रावधान निरस्त करें।

मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में वर्षों से कार्यरत आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को भर्ती नियम के अनुसार विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करें।

सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 70%,80% स्टाइपेंड देने संबंधी आदेश निरस्त करें। स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान दिलाएं।

आउटसोर्स कर्मचारियों को समकक्ष नियमित कर्मचारी की न्यूनतम वेतन के समतुल्य पारिश्रमिक,अवकाश,काम के घंटे निर्धारित कराएं।

वर्ष 2012-13 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में नियुक्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे प्रोटेक्शन का लाभ दें।

सेवानिवृत्ति के बाद 240 दिन के बजाय 300 दिन का अवकाश नकदीकरण करें।

गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान के अनुरूप पुनरीक्षित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.