स्मार्ट मीटर लगवाने वालों को दिन में आठ घंटे बिजली खपत पर 20 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव

Updated on 12-02-2025 01:19 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब तक 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिए हैं। इन उपभोक्ताओं को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक यानी आठ घंटे की बिजली खपत पर 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव है।


इसी तरह की छूट 10 किलोवाट लोड से अधिक (बड़े घरेलू उपभोक्ता) खपत करने वालों को भी मिलेगी। हालांकि 10 किलोवाट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को सुबह छह से नौ बजे और शाम पांच से रात 10 बजे तक पीक आवर में 20 प्रतिशत महंगी बिजली मिलेगी।


बता दें, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दी गई टैरिफ पिटीशन में यह प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष में 4,107 करोड़ के घाटे की भरपाई करने के लिए औसत टैरिफ में 7.52 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है।


इस तरह समझें आठ घंटों की बचत


मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव को इस तरह समझा जा सकता है। आमतौर पर हर महीने 300 यूनिट खपत वाले उपभोक्ता का बिजली बिल 1,800 रुपये आता है।

यदि वह प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच यानी आठ घंटे में चार यूनिट बिजली खर्च करता है तो महीनेभर में कुल खपत 120 यूनिट होगी। वर्तमान में इस खपत के लिए उसे 720 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। 20 प्रतिशत की छूट मिलने पर उसे 144 रुपये कम यानी 576 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे।


उद्योगों को रात में मिलने वाली छूट खत्म करने की तैयारी


कंपनी द्वारा पिटीशन में उद्योगों को रात में बिजली खपत पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट खत्म करने की प्रस्ताव भी दिया गया है। यदि ऐसा होता है तो फैक्ट्रियों में रात में उत्पादन करने वालों को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इनकी बिलिंग किलोवाट घंटे की बजाय किलोवोल्ट एम्पियर के हिसाब से होगी। ऐसे में छोटे उद्योगों को महंगी बिजली मिलेगी।


  • प्रदेश में कुल घरेलू उपभोक्ता - 1.26 करोड़
  • प्रदेश में लग चुके स्मार्ट मीटर - 11 लाख
  • पहले चरण में मीटर लगाने का लक्ष्य - 35 लाख

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.