आईपीएस अफसरों को एडीजी, आईजी, डीआईजी के पदों पर पदोन्नत करने , DPC 25 को

Updated on 24-11-2022 03:47 PM

भोपाल

लंबे समय से प्रमोशन की बांट जोह रहे आईपीएस अफसरों के लिए अच्छी खबर है। आईपीएस अफसरों को एडीजी, आईजी, डीआईजी के पदों पर पदोन्नत करने और सलेक्शन ग्रेड देने के लिए इसी माह 25 नवंबर को डीपीसी की जाएगी। इस डीपीसी में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और डीजी सुधीर सक्सेना शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 1998 बैच के अफसरों को एडीजी, 2005 बैच के अफसरों को आईजी, 2009 बैच के अफसरों को डीआईजी के पद पर परोन्नत किया जाएगा। इसी तरह 2010 बैच के आईपीएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड देने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की जाएगी।

 ये बनेंगे आईजी से एडीजी
भारतीय पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी विवेक शर्मा,साजिद फरीद शापू को आईजी से एडीजी बनाने विचार किया जाएगा।

ये बनेंगे डीआईजी से आईजी
भारतीय पुलिस सेवा के 2005 अधिकारियों सुशांत सक्सेना और डॉ आशीष  को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत करने विचार होगा।

इन्हें एसपी से डीआईजी बनाने होगा विचार
भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के 25 अफसरों को एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नत करने विचार किया जाएगा। इस बैच के अधिकारियों जिनके नामों पर विचार किया जाना है उनमें तरुण नायक, नवनीत भसीन, रुडाल्फो अल्वरेज, अमित सिंह,शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार पांडे, ओमप्रकाश त्रिपाठी,  मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गौस्वामी, महेशचंद्र जैन, सविता सोहाने, मनोज कुमार, डीएल तेनीवार,  साकेत प्रकाश पांडे, अमित सांघी, तुषारकांत विद्यार्थी, सतेन्द्र शुक्ला, बीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनीष कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा सलेक्शन ग्रेड:  भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के 23 आईपीएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड देने विचार किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.