प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया गया गठन:कर्ज प्रबंधन, मार्केट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में एक्सपर्ट की सेवाएं लेगा वित्त विभाग

Updated on 11-01-2025 12:16 PM

वित्त क्षेत्र में बदलते ट्रेंड के मुताबिक वित्त विभाग अब ऋण प्रबंधन, वित्तीय रणनीति, मार्केट रिसर्च और म्युनिसिपल बांड्स जैसे नए क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स की सेवाएं लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने पहले ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) का गठन किया है। हालांकि, जिस स्तर के वरिष्ठ एक्सपर्ट्स की उम्मीद है, वो मप्र में काम करने के इच्छुक नहीं और विभाग को हाल में ही तीसरी बार टेंडर निकालना पड़ा है।

वित्त विभाग को बजट, ऋण प्रबंधन, नई योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करने के अलावा सभी विभागों के वित्तीय प्रस्तावों पर अभिमत देना होता है। हालांकि विभाग में मुख्य रूप से वित्त से जुड़े अधिकारी और कंसलटेंट मौजूद होते हैं। जबकि वित्त क्षेत्र में बीते सालों में म्युनिसिपल बांड्स, पीपीपी मोड, हाइब्रिड एन्युटी मोड, मार्केट रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, डाटा एनालिटिक्स, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, ऋण प्रबंधन, फाइनेंसियल फोरकास्ट, चाइल्ड-जेंडर बजट जैसे नए आयाम जुड़ चुके हैं।

इन विशेष क्षेत्रों के लिए इन विषयों में महारत रखने वाले एक्सपर्ट्स की जरूरत है। इसलिए पीएमयू का गठन करके एक्सपर्ट्स की सेवाएं ली जाएंगी। एक टीम लीडर के अलावा प्रस्तावित एजेंसी में इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, पब्लिक फाइनेंस, डाटा एनालिटिक्स जैसे एक्सपर्ट होंगे। पूरे विभाग में इन एक्सपर्ट्स को अलग-अलग सेक्शन में भी जोड़ा जा सकेगा।

सेवाओं में सरकार की वित्तीय रणनीतियों का समावेश

एक्सपर्ट सेवाओं में सरकार के कर्जों का प्रबंधन शामिल है। इसमें कर्जों का प्रबंधन -आंकलन शामिल है। एफआरबीएम नियमों का पालन, राजकोषीय नीति बनाना, राजस्व -खर्च का आंकलन, वित्तीय ट्रेंड का आंकलन, आरबीआई के नियमों का पालन जैसे प्रावधान शामिल हैं। नई योजनाओं में वित्तीय जोखिम का अध्ययन भी होगा।

बजट निर्माण में दूसरे राज्यों के बजट का इनपुट इकट्ठा करना, वित्तीय प्लानिंग में मदद और किन क्षेत्रों में सुधार हो सकता है, उसकी सुझाव देना शामिल होगा। वित्तीय प्रबंधन में उपलब्ध नई तकनीकों और रणनीतियों की जानकारी विभागों को देना। बेहतर वित्तीय मॉडल ढूंढा और निवेश की संभावनाएं तलाशना भी शामिल होगा।

बड़े एक्सपर्ट्स को नहीं भा रहा मप्र

संबंधित एजेंसी के लिए दो बार पूर्व में टेंडर निकाले जा चुके हैं। हाल ही में तीसरी बार निकला गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिस स्तर के एक्सपर्ट्स चाहिए, उनके हिसाब से वेतन और सुविधाएं मप्र में नहीं मिल सकेंगी। इसलिए एक्सपर्ट यहां आने के इच्छुक नहीं हैं। विभाग ने इस बार टेंडर में कई शर्तें बदलीं हैं। हाइब्रिड मोड पर काम की छूट दी जा रही है यानि हफ्ते में 5 दिन ही विभाग में रहकर काम करना होगा यानि साल में लगभग 2 महीने ही यहां रहना होगा। कुछ सदस्यों को फुल टाइम रहना होगा। अब एमबीए की बजाय कॉमर्स /सीए बैकग्राउंड से भी उम्मीदवार आ सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.