सिरदर्द बनी मंजिल पूछकर कैब कैंसिल करने की समस्या, लगातार बढ़ रहे मामले

Updated on 17-01-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: भारत में ऐप-आधारित कैब सर्विस की पहुंच अब लगभग हर छोटे-बड़े शहरों में हो चुकी है। ये सर्विस देने वालों में ओला और उबर के अलावा ब्लूस्मार्ट, इनड्राइव, रैपिडो आदि कंपनियां शामिल हो चुकी हैं, जो लोगों को अधिक से अधिक ऑप्शन दे रही हैं। कई बार देखा गया है कि ड्राइवर किसी विशेष डेस्टिनेशन पर नहीं जाना चाहते या डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करना चाहते। सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवरों के गलत व्यवहार की शिकायतें भी आती रहती हैं। ड्राइवरों की ओर से अंतिम समय में बुकिंग कैंसल करने के बढ़ते मामले भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

बनी हुई है समस्या


अप्रैल 2022 में लोकलसर्कल्स के एक सर्वेक्षण से पता चला कि 71% ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस के उपभोक्ता बुकिंग रद्द करने की समस्याओं का सामना कर रहे थे। मई 2022 में लोकलसर्कल्स सर्वेक्षण जारी होने के बाद, उपभोक्ता नियामक सीसीपीए ने अनुचित व्यापार प्रथाओं पर कुछ प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी किया, लेकिन इसका भी बुकिंग कैंसिलेशन पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। अभी तक केवल दिल्ली सरकार ही कैब पॉलिसी का ड्राफ्ट लेकर आई है। हालांकि, इससे भी अंतिम समय में ड्राइवरों की ओर से बुकिंग कैंसल करने की घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी।

देश के 276 जिलों में हुआ सर्वेक्षण


ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर्स पर लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए लोकलसर्कल्स ने यह पता लगाने के लिए एक और राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया, जिसमें देखा गया कि पिछले 12 महीनों में उपभोक्ताओं के लिए जमीनी स्तर पर कुछ भी बदलाव आया है या नहीं। सर्वेक्षण भारत के 276 जिलों में हुआ। इस दौरान ऐप बेस्ड टैक्सी के उपभोक्ताओं से 44,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। उत्तर देने वालों में 64% पुरुष और 36% महिलाएं थीं। 41% उत्तरदाता टियर 1 से, 36% टियर 2 से और 23% उत्तरदाता टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे।

इस तरह की परेशानी आई

सर्ज प्राइसिंग : 62%
लॉन्ग वेटिंग टाइम : 48%
कैंसिलेशन चार्ज : 23%
सेफ्टी इश्यूज : 6%
ड्राइवर की ओर से बुकिंग कैंसल : 75%
गाड़ी की सफाई की समस्या : 29%
शिष्टता संबंधित : 8%
अन्य : 12%
कोई समस्या नहीं : 0%
कुल प्रतिक्रियाएं : 11,119

इस कारण रद्द हुई बुकिंग


डेस्टिेनेशन का पता लगने पर : 37%
कैश पेमेंट का पता चलने पर : 5%
उपरोक्त दोनों केस में : 42%
अन्य कारण : 9%
कोई परेशानी नहीं हुई : 5%
कह नहीं सकते : 2%
कुल प्रतिक्रियाएं : 10,948

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.