'खतरों के खिलाड़ी 3' में Priyanka Chopra ने ली थी अक्षय कुमार की जगह, कुर्ग के जंगलों में ऐसे की थी तैयारी

Updated on 18-07-2023 06:20 PM
प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने नाम का झंड़ा गाड़ चुकी हैं। मजेदार ये है कि प्रियंका का नाम साल 2022-23 की दुनिया की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस में शामिल हो चुका है। यहां बता दें कि 'क्वॉन्टिको' और 'सीटाडेल' जैसे हॉलीवुड शोज़ में नजर आ चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' को भी होस्ट किया था, जिसे अब रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। मजेदार ये भी है कि प्रियंका ने इस शो में अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2010 में 'Fear Factor: Khatron Ke Khiladi' के सीजन 3 को होस्ट किया था। इस शो को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्साइटेड भी थीं। दरअसल इसके पीछे एक और खास वजह थी क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस शो में अक्षय कमार की जगह नजर आ रही थीं। अब प्रियंका के बर्थडे पर उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें वह 'खतरों के खिलाड़ी' के कंटेस्टेंट्स का परिचय कराती दिख रही हैं, जिसमें 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रहे साइरस ब्रोचा भी नजर आ रहे हैं।

इस शो में राहुल बोस, राहुल देव से लेकर कुणाल खेमू जैसे कई फेमस कंटेस्टेंट्स

इस शो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तगड़ी मेहनत की थी। 'खतरों के खिलाड़ी 3' में शब्बीर अहलूवालिया, ऋत्विक भट्टाचार्य, डीनो मोरिया, मिलिंद सोमन, मनजोत सिंह, अभिषेक कपूर, राहुल बोस, टेरेंस लुईस, करण सिंह ग्रोवर, राहुल देव, अंगद बेदी, अरमान इब्राहिम औऱ कुणाल खेमू बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। प्रियंका चोपड़ा ने बताया भी था कि वो इस शो को होस्ट करने के लिए क्यों इतनी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया- क्यों कहा शो को हां

प्रियंका ने शो लॉन्च के मौके पर कहा था कि उन्हें इस शो की थीम काफी पसंद है और ये उनकी पर्सनैलिटी से मैच करने वाला शो है, जिसे होस्ट करने को लेकर काफी खुश हैं। प्रियंका ने ये भी कहा था कि चूंकि इस शो की शूटिंग के लिए उन्हें अधिक वक्त नहीं देना है इसलिए भी उन्होंने इस शो को होस्ट करने के लिए चुना।

प्रियंका ने कूर्ग के जंगलों में अपने लिए एक स्पेशल जिम तैयार करवाया था

बताया गया था कि खुद को तैयार करने के लिए प्रियंका ने कूर्ग के जंगलों में एक स्पेशल जिम तैयार करवाया था, जहां वो विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग भी कर रही थीं। चर्चा थी कि प्रियंका पर इस शो की तैयारी की ऐसी धुन चढ़ी थी कि उन्होंने जिम के लिए खास इक्विपमेंट्स को ट्रेन, प्लेन और गाड़ियों से कूर्ग के जंगलों तक पहुंचाया गया है।

प्रियंका ने कहा था- स्टंट्स से मुझे डर लग रहा है

प्रियंका ने तब ये भी कहा था, 'मेरे लिए कूर्ग में एक स्पेशल जिम तैयार किया गया है क्योंकि मुझे खतरों के खिलाड़ी जॉइन करने से पहले अपनी बॉडी को और बेहतर शेप देना होगा। इस शो की शूटिंग के लिए मुझे अगस्त में ब्राजील जाना है और इससे पहले मुझे अपनी ट्रेनिंग पूरी करनी है। हालांकि मैं आपको अपने स्टंट्स के बारे में नहीं बता सकती, लेकिन इतना तय है कि इनसे मुझे डर लग रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.