बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंची दिल्ली, बेटी मालती और पति रहे गायब

Updated on 13-05-2023 08:43 PM
फाइनली एक बार फिर चोपड़ा हाउस में खुशियों ने दस्तक दी है। फैन्स जिस बात के कयास लगा रहे थे, वो अब वाकई सच होने जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा
अब एक नई लाइफ शुरू करने जा रही हैं। उनकी 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में रात 8 बजे राघव चड्ढा से सगाई होगी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े करीब 150 लोगों को इन्विटेशन दिया गया है। साथ ही उनकी बहन प्रियंका भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली और मुंबई में स्पॉट किया जा रहा था। कभी लंच डेट पर मिलते तो कभी डिनर डेट पर। और तो और कई बार उन्हें हाथ में हाथ डाले हुए एयरपोर्ट पर भी पपाराजी देख लेते थे। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। मगर अब ये 13 मई को एक-दूजे के ऑफिशियली होने जा रहे हैं। हालांकि शादी में वक्त है। कहा जा रहा है कि वह इसी साल अक्टूबर में हो सकती है।

बहन और डिजाइनर पहुंचे दिल्ली

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा पहले लंदन से रवाना हुई थीं। हालांकि उनके साथ निक जोनस नहीं थे और न ही वो अपनी साली साहिबा के जश्न में शामिल होने के लिए आएंगे। क्योंकि वह अपने नए एल्बम के रिलीज के साथ-साथ कॉन्सर्ट भी होस्ट कर रह हैं। वहीं, उनकी पत्नी प्रियंका दिल्ली आ चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट से निकलते हुए और कार में बैठते हुए देखा गया है। इस दौरान उनकी बेटी मालती मैरी भी नहीं थी। वह अकेले ही इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।

परिणीति की सगाई की गेस्ट लिस्ट

प्रियंका के अलावा मनीष मल्होत्रा भी सगाई में आए हैं। उनका ही डिजाइन किया आउटफिट एक्ट्रेस और आप नेता पहनेंगे। Parineeti-Raghav की सगाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर करण जौहर और इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी शामिल होंगे।

परिणीति की सगाई का मेन्यू

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, परिणीति के भाई सहज और शिवांग बारीकि से तैयारियों को देख रहे हैं। वह खाने की व्यवस्था पर भी नजर बनाए हुए हैं। जैसा कि मेहमानों की लिस्ट में राजनीति और फिल्म उद्योग की महान हस्ती शामिल है, इसलिए स्पेशल फूड मेन्यू को क्यूरेट किया गया है। इसमें इंडियन फूड्स जैसे कबाब और शाकाहारी व्यंजन शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.