प्रियंका चोपड़ा 19 साल बाद ये बड़ी हिट फ्रेंचाइजी फिल्म लेकर लौट रही हैं बॉलीवुड, ऋतिक रोशन करेंगे निर्देशन

Updated on 10-07-2025 02:50 PM
प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर चर्चा में रही थीं। हालांकि इस फिल्म को लेकर साल 2021 में ही अनाउंसमेंट हुआ था लेकिन अब तक शूटिंग का कोई अता-पता नहीं है। अब प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि बॉलीवुड की एक बड़ी सीक्वल फिल्म के साथ बॉलीवुड के पर्दे पर लौट रही हैं और इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन करेंगे।

राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी और प्रड्यूस की गई साल 2006 में आई सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कृष' में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। अब इसी फिल्म के चौथे सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे ऋतिक रोशन

कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' की तैयारी जल्द शुरू होने जा रही है। हालांकि, अब ऋतिक रोशन इस फेमस फ्रेंचाइज़ी फिल्म में केवल एक्टर ही नहीं होंगे बल्कि वो अपने पिता राकेश रोशन की जगह डायरेक्शन की भी बागडोर संभालेंगे।

रेखा , प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा को लेकर हो रही थी चर्चा

बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है। ऋतिक रोशन इस फिल्म का डायरेक्शन करते हुए सुपरहीरो के रूप में अपने पुराने किरदार में को फिर से जिंदा करेंगे। हालांकि फिल्म में अन्य कलाकारों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म में रेखा , प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा फिर से साथ नजर आएंगी, जो प्रीक्वल में नजर आई थीं।

प्रीति जिंटा की मौजूदगी को लेकर कही गई ये बात

इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'प्रियंका चोपड़ा कृष 4 में वापसी करेंगी, लेकिन एक और एक्ट्रेस भी होगी, जिसका नाम अभी उजागर नहीं किया जा सकता है। रेखा के कैमियो में नजर आने की संभावना है, लेकिन प्रीति जिंटा की मौजूदगी को लेकर चल रही खबरें सिर्फ अटकलें हैं।' बताते चलें कि प्रियंका ने 'कृष' (2006) में एक्टिंग की थी और ये 19 साल बाद फ्रैंचाइज़ी में उनकी वापसी है!

2013 में रिलीज़ हुई 'कृष 3' के 15 साल बाद आ रही

'कृष 4' की कहानी अब दशकों आगे बढ़ जाएगी क्योंकि यह 2013 में रिलीज़ हुई 'कृष 3' के 15 साल बाद आ रही है। राकेश रोशन बता चुके हैं कि ऋतिक के लिए आगे बढ़ने और कृष को आगे ले जाने का यही सही समय है। उन्होंने कहा, 'कृष ऋतिक में रचा-बसा है और उनका विज़न आज की पीढ़ी का है। मैं इस फ्रेंचाइज़ी को उनके अलावा किसी और अधिक क्रिएटिव नहीं समझता हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.