प्रियंका चोपड़ा ने मरीन ड्राइव पर ऐसे की मस्ती

Updated on 03-11-2022 05:57 PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) करीब तीन साल तक विदेश में रहने के बाद अब घर वापसी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और उसके बाद से ही उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुंबई आने के बाद प्रियंका  हाल ही में मरीन ड्राइव पहुंची और वहां खूब मस्ती की। प्रियंका के फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

मरीन ड्राइव पर प्रियंका की मस्ती
बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका ने मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका मरीन पर जाकर काफी खुश हैं और खूब पोज दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिस में काफी सिजलिंग दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- 'पिट स्टॉप एट एन ओल्ड हॉन्ट, चाहें एक मिनट के लिए ही सही... मुंबई मैंने तुम्हें मिस किया।'

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स'में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.