मासूम बन रही थीं प्रियंका चौधरी, पर एमसी स्टैन ने दिखा दिया आईना, फैंस बोले- 'सीधी बात नो बकवास'!

Updated on 09-02-2023 07:23 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन अब फिनाले के एकदम नजदीक है। तीन दिन बाद इस सीजन का विनर अनाउंस किया जाएगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बीते एपिसोड में मीडिया राउंड हुआ, जिसमें एक जर्नलिस्ट ने एमसी स्टैन से प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर तीखा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि एमसी स्टैन ने प्रियंका के फेसकट को लड़कों जैसा बताया था और दो-दो बॉयफ्रेंड बनाने की बात भी कही थी। जब प्रियंका ने अपने बारे में ये बात सुनी तो वो शॉक्ड रह गईं। उन्होंने बाद में एमसी स्टैन से इसको लेकर बात की। वो इस मामले में मासूम दिखने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन एमसी स्टैन ने उन्हें कुछ सेकेंड में ही एक्सपोज कर दिया। एमसी स्टैन ने उन्हें याद दिलाया कि ये सारी बात उनके मुंह पर बोली हैं। उनको याद कैसे नहीं है! इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका से लड़ाई के दौरान ही एमसी स्टैन ने उनके मुंह पर ये सब बोला था!
Bigg Boss 16 के बीते एपिसोड में घर में मीडिया आई। इन्होंने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। एक जर्नलिस्ट ने एमसी स्टैन से पूछा कि 'प्रियंका को लेकर डिस्कस हुआ था कि दूर से बहुत अच्छी दिखती है। पास आओ तो इतनी अच्छी नहीं लगती। उनका चेहरा लड़कों की तरह है। प्रियंका ने चल चल बोला है। चल चल का मतलब ये होता है कि प्लीज आगे जाओ या बात मत करो। इसका मतलब ये नहीं होता है कि चलो कोने में चलो और उसको दो-दो बॉयफ्रेंड्स चाहिए। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता है। आपको नहीं लगता कि इन सारी चीजों पर सोचना चाहिए।' जर्नलिस्ट के मुंह से ये सारी बात सुनकर Priyanka Chahar Choudhary ऐसे रिएक्ट करती हैं कि एमसी स्टैन ने ये सब उनके पीठ पीछे बोला है और गलत बोला है।

इनोसेंट बन रही थीं प्रियंका!

मीडिया सेशन खत्म होने के बाद प्रियंका किचन एरिया में MC Stan से इस बारे में बात करती हैं। इस दौरान वो खुद को काफी इनोसेंट दिखाने की कोशिश करती हैं। वो एमसी स्टैन से पूछती हैं कि फेसकट को लेकर बोला था? इस पर शिव उन्हें समझाते हैं कि अच्छे तरीके से बोला था कि फेसकट अच्छा है। फिर एमसी स्टैन कहते हैं कि 'हां बोला था। तो इसमें क्या हो गया।' इसके बाद प्रियंका कहती हैं, 'चल चल वाली क्या बात बोली थी तुमने?' तो एमसी स्टैन उन्हें याद दिलाते हैं कि उनके सामने ही सब बोला था। वो कहते हैं, 'तुम्हारे साथ झगड़े हो गए थे, तब बोला था, तुमको जैसे नहीं मालूम। तुम्हारे मुंह पर बोला था। इधर ही तो झगड़े हुए थे, तुमको कैसे याद नहीं।' फिर प्रियंका पूछती हैं कि 'तुमने बोला था कि मुझको दो-दो बॉयफ्रेंड चाहिए?' इस पर एमसी स्टैन कहते हैं 'हां। बोला था।'

एमसी स्टैन ने मुंह पर ही बोला था!

अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वाकई में एमसी स्टैन ने ये सारी बातें प्रियंका के मुंह पर बोली थीं, जब उनके साथ झगड़ा हो रहा था। प्रियंका उनसे लगातार लड़ रही थीं और 'चल चल चल' बोल रही थीं, तब एमसी स्टैन ने 'कोने में चलने' और 'दो-दो बॉयफ्रेंड' वाली बात कही थी।
मीडिया सेशन के दौरान एमसी स्टैन ने जिस तरह से सबके सवालों के जवाब दिए, वो देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। एक तरफ मुंबई की सड़कों पर उनके फैंस उनके लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी #MCStan ट्रेंड हो रहा है। लोग उनकी रियल पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.