भारतीय वनडे टीम के ऐलान के बाद वयरल हुई पृथ्वी शॉ की इंस्टाग्राम स्टोरी

Updated on 03-10-2022 06:05 PM

रविवार 2 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई, वहीं टीम का उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना गया है। 16 खिलाड़ियों की इस टीम में रजत पाटीदार और मुकेश कुमार समेत शहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी जैसे आईपीएल स्टार्स को भी जगह मिली है। मगर टीम में एक नाम अभी भी गायब रहा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया के ऐलान के कुछ देर बार पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जो इस समय काफी वायरल हो रही है।

पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा 'उनकी बातों पर भरोसा न करें, उनके कार्यों पर भरोसा करें, क्योंकि कर्म साबित करेंगे कि शब्द निरर्थक क्यों हैं।'

पृथ्वी शॉ ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, मगर इसे टीम इंडिया में जगह ना मिलने से जोड़ा जा रहा है। शॉ की यह स्टोरी दर्शाती है कि वह भारतीय टीम में जगह ना बना पाने से कितना दुखी हैं। शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.