कप्तान हार्दिक से ट्रॉफी मिलने पर 'हैरान' रह गए पृथ्वी साव, वायरल हो रहा युवा बल्लेबाज का रिएक्शन

Updated on 02-02-2023 06:45 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 168 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 234 रन बना दिये। न्यूजीलैंड की पारी 13वें ओवर में सिर्फ 66 रनों पर सिमट गई। इस मैच को अपने नाम करने के साथ ही भारत ने सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया।

हैरान रह गए पृथ्वी साव

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। सीरीज की ट्रॉफी मिलने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी पृथ्वी साव को जाकर दे दी। इसके बाद पृथ्वी ने हैरान होने वाला रिक्शन दिया। उनके रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि वह ट्रॉफी की वजन से हैरान हो गए हैं।

नए सदस्य को मिलती है ट्रॉफी

भारतीय टीम में काफी समय से ट्रेंड रहा है कि ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान टीम के सबसे नए सदस्य को सौंप देता है। पृथ्वी साव ने 2018 में ही भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2021 में उन्हें टी20 खेलने का मौका मिला था। लेकिन फिर वह टीम से बाहर चल रहे थे। इस सीरीज से ही करीब 18 महीने बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है। शायद इसी वजह से कप्तान हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी उन्हें सौंपने का फैसला किया।

नहीं मिला मौका?

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पहले दोनों मैचों में खेल रहा। ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ ही राहुल त्रिपाठी का बल्ला नहीं चला। इसके बाद भी तीसरे मैच में पृथ्वी को मौका नहीं दिया गया। हालांकि राहुल और गिल ने तीसरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अब टीम इंडिया को आईपीएल के बाद इंटरनेशनल टी20 खेलना है। यानी पृथ्वी को खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.