Prithvi Shaw ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार, Nidhi Tapadia को बताया वाइफ, फिर डिलीट किया पोस्ट

Updated on 14-02-2023 07:22 PM
Happy Valentines Day 2023: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी साव ने मंगलवार (14 फरवरी) को मॉडल और एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लवबर्ड्स को एक इंस्टाग्राम स्टोरी में एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा- हैप्पी वैलेंटाइंस डे माय वाइफ @nidhhitapdiaa हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि साव ने कुछ ही मिनटों में पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट लिया जा चुका था।
इससे पहले भी निधि के साथ पार्टी करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें चलने लगी थीं। हालांकि, इस बारे में न तो कभी पृथ्वी साव ने और न ही कभी निधि ने कोई बयान दिया। यह पहली बार था जब पृथ्वी साव ने खुलकर इजहार-ए-मुहब्बत की। बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में साव के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कॉमेंट किया था, जिसके बाद इनके रिश्ते को लेकर खबरों ने जोर पकड़ लिया था।
साव ने हाल ही में 18 महीने से अधिक समय के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी की थी। 23 वर्षीय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच नहीं मिला। आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के लिए पृथ्वी और डेविड वॉर्नर दौड़ में सबसे आगे हैं।

दरअसल, नियमित कप्तान और टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर ऋषभ पंत पिछले दिसंबर में एक कार दुर्घटना के दौरान लगी चोटों के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। साव ने 63 आईपीएल मैचों में 1588 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल, उन्होंने दस मैचों में 152.97 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल थे। पिछले सीजन में डीसी 14 मैचों में सात जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। वे अभी तक आईपीएल नहीं जीत पाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.