पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो पहुंचे इंग्लैंड, इस टीम के लिए करेंगे डेब्यू

Updated on 01-08-2023 01:59 PM
नई दिल्ली: पहले वेस्टइंडीज और फिर आयरलैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड का रुख किया है। यह तूफानी ओपनर नॉर्थम्पटनशर काउंटी क्रिकेट क्लब (एनसीसीसी) के साथ काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। भारतीय टीम के 23 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में काउंटी खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शॉ को थोड़ा पहले इंग्लैंड पहुंचना था, लेकिन किसी वजह से उनकी यात्रा में देरी हुई।


कपिल देव की लिस्ट में शामिल होंगे पृथ्वी शॉ

अब वह काउंटी क्रिकेट में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस टीम से भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव भी खेल चुके हैं। एनसीसीसी के मुख्य कार्यकारी रे पायने ने कहा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पृथ्वी यूके पहुंच चुके हैं। वह शुक्रवार, 4 अगस्त से शुरू होने वाले हमारे वन-डे कप में भाग लेंगे।


देवधर ट्रॉफी नहीं खेलने का किया था फैसला

रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉ ने बीसीसीआई से एनओसी हासिल कर ली है और बाद में उन्हें पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी इंटर-जोनल वनडे चैंपियनशिप को छोड़ने की अनुमति भी दे दी गई। वनडे कप, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की घरेलू कार्यक्रम में 50 ओवरों की प्रतियोगिता है, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। नॉर्थम्पटनशर स्टीलबैक्स को अपना पहला मैच चेल्टनहैम कॉलेज, चेल्टनहैम में ग्लॉस्टरशर के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है।

पृथ्वी शॉ ने धांसू अंदाज में किया था इंटरनेशनल करियर का आगाज
23 वर्षीय शॉ स्टीलबैक्स टीम में डेविड विली और एंड्रयू टाई जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे। शॉ ने 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद यह बल्लेबाज अपनी लय से भटक गया। उस यादगार पारी के बाद शॉ ने भारत के लिए छह वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल के अलावा केवल चार टेस्ट मैच ही खेला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.