सागर केंद्रीय जेल में बिगड़ी कैदी की तबीयत, :सीने में दर्द उठने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Updated on 09-12-2022 05:32 PM

सागर के केंद्रीय जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए कैदी की मौत हो गई। कैदी वर्ष 2013 से जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल से कराया गया। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने कैदी की मौत मामले में न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए है।

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था

जेल प्रबंधन के अनुसार बुंदेल सिंह लोधी उम्र 42 साल निवासी किरतपुर बेगमगंज (रायसेन) को वर्ष 2013 में हत्या की धारा 302 में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह 2013 से ही सागर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। गुरुवार सुबह अचानक कैदी बुंदेल सिंह के सीने में दर्द उठा। उसने बैरंक इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद कैदी का चेकअप किया गया। तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी बुंदेल सिंह ने दमतोड़ दिया। कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार वालों को मामले की सूचना दी गई। वहीं डॉक्टर्स की पैनल से पीएम कराया गया।

मामले की कराई जा रही न्यायिक जांच

केंद्रीय जेल के अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि सीने में दर्द होने के कारण कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए है। प्रथम दृष्टया कैदी की मौत हार्ट अटैक से होना लग रही है। हालांकि न्यायिक जांच में मौत का कारण व अन्य स्थितियां स्पष्ट होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.