12 से 16 सितम्बर तक 12 जिलों में होगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला

Updated on 11-09-2022 05:18 PM

कौशल विकास विभाग द्वारा 12 से 16 सितंबर तक 12 जिलों के शासकीय आईटीआई बालाघाट, अनूपपुर, सिवनी, छिन्दवाड़ा, कटनी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, संभागीय आईटीआई जबलपुर और रीवा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला लगाया जायेगा। इनमें देश एवं प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेन्टिसशिप पदों की भर्ती की जाएगी।

अप्रेन्टिसशिप मेला में आईटीआई इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, कौशल प्रमाण-पत्र (PMKY/DDUGKY/MMKSY/MMKY/YSY) धारक एवं अन्य स्नातक उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिस एक्ट 1961 अनुसार स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएँ प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर पात्र आवेदक 12 सितम्बर तक पंजीयन कर सकते है। आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए 19 सितम्बर को होने वाले राज्य स्तरीय दीक्षांत समारोह में पीएमएनएएम के चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर एवं कान्ट्रेक्ट लेटर दिये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.