माताओं को स्वास्थ्य और संबल देती प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Updated on 07-10-2025 12:53 PM

बेमेतरा । मां बनना हर स्त्री के जीवन का सबसे सुखद और पवित्र अनुभव होता है। किंतु यह अनुभव केवल आनंद का नहीं, बल्कि अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भी होता है। गर्भावस्था के दौरान स्त्री के शरीर और मन दोनों में परिवर्तन आते हैं। ऐसे समय में पौष्टिक आहार, उचित चिकित्सकीय देखभाल और मानसिक संबल की आवश्यकता होती है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह सब संभव नहीं हो पाता। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की — जो गर्भवती माताओं के लिए एक संकल्प, संबल और वरदान के रूप में सिद्ध हुई है।

योजना का उद्देश्य – हर मां को मिले पोषण, सुरक्षा और सम्मान  : 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि कोई भी गर्भवती महिला पोषण की कमी या आर्थिक अभाव के कारण अपने या अपने शिशु के स्वास्थ्य से समझौता न करे। इस योजना के तहत प्रथम गर्भावस्था में दो किश्तों के माध्यम से ₹5000 की राशि डीबीटी के जरिए सीधे हितग्राही के बैंक खाते में जमा की जाती है। साथ ही पात्र बालिका जन्म पर अतिरिक्त ₹6000 की एकमुश्त राशि भी दी जाती है।

देवरबीजा सेक्टर की माताएँ बन रही हैं योजना की मिसाल  : 

परियोजना बेरला के सेक्टर देवरबीजा-01 में सैकड़ों माताएँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं ग्राम पंचायत डंगनिया बी की श्रीमती मोनिका, जिन्होंने इस योजना के सहयोग से अपने जीवन में बड़ा परिवर्तन महसूस किया।

मोनिका बताती हैं कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने मुझे न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि मेरे और मेरे बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिम्मत और अवसर भी दिया। इस राशि से मैंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लिया, डॉक्टर से नियमित जांच कराई और प्रसव के बाद बच्चे के पोषण पर ध्यान दिया। आज मैं और मेरा बच्चा दोनों स्वस्थ और प्रसन्न हैं।

स्वावलंबन और जागरूकता का माध्यम बन रही योजना  : 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थी अब अन्य गर्भवती महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। श्रीमती मोनिका जैसी माताएँ अपने अनुभव साझा कर आसपास की महिलाओं को योजना की जानकारी दे रही हैं, ताकि वे भी समय पर पंजीकरण कर इसका लाभ ले सकें। यह योजना न केवल गर्भवती महिलाओं को आर्थिक संबल देती है, बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।

सरकार का प्रयास – स्वस्थ मातृत्व, स्वस्थ भारत  : 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना “स्वस्थ मां – स्वस्थ शिशु – स्वस्थ भारत” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। जिला बेमेतरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएँ इस योजना से जुड़ सकें और अपने मातृत्व को सुरक्षित एवं सुखद बना सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.