प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सांस्कृतिक चेतना की नई लहर शुरू की : केन्दीय मंत्री श्री सिंधिया

Updated on 06-03-2023 04:49 PM

सातवें धर्म-धम्म सम्मेलन के समापन-सत्र में नए युग में पूरब के मानववाद पर 50 से अधिक विद्वानों ने अपने शोध-पत्र पढ़े। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो संदेश के जरिये कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि सनातन और बौद्ध धर्म में कई समानताएँ हैं। तिब्बती बौद्ध धर्म में मंडला एवं अन्य पद्धतियाँ नालंदा विश्वविद्यालय में तैयार की गई। श्री सिंधिया ने कहा कि कैलाश पर्वत, हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में आस्था का केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सांस्कृतिक चेतना की नई लहर शुरू की है। देश में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट को केंद्र में रख कर हवाई मार्ग तैयार किए गए हैं।

थाइलैंड के सिल्पाकोरोन विश्वविद्यालय के प्रो. चिरापत प्रपद्यविद्या ने कहा कि बौद्ध धर्म में एकात्म का सिद्धांत है और पुनर्जन्म के चक्र से निकलने के लिए विद्या रूपी अनंत सत्य को जानने का सिद्धांत बुद्ध ने बताया है। उन्होंने कहा कि थाइलैंड में भी साँची के समान स्तूप हैं, जिसका पुनरूद्धार किया जा रहा है। नालंदा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. गोदावरीश मिश्र ने कहा कि अंग्रेजों ने मनु-स्मृति का अपनी सुविधानुसार अनुवाद किया और उसे हिन्दुओं को आपस में बाँटने में उपयोग किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि आर्य और द्रविड़ का भेद नहीं है, बल्कि गौड़ा और द्रविड़ का भेद है, जो खान-पान में अंतर पर आधारित है।

कोलकाता विश्वविद्यालय के प्रो. दिलीप मोहंता ने कहा कि पूरा विश्व एक घोंसला है। शांति और संपन्नता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. रामनाथ झा ने कहा कि प्रकृति का मूल एक है, जो पुरूष और स्त्री शक्ति के रूप में अलग-अलग उद्घाटित होता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास, वाल्मिकी, जाबाली और ऐतरेय ब्राह्मण लिखने वाले महिदर ऋषि ब्राह्मण नहीं थे। सनातन धर्म को ब्राह्मण आधारित वर्ण व्यवस्था से जोड़ना कल्पना ही है।

कोलकाता विश्वविद्यालय में पाली की प्रो. शाश्वती ने कहा कि रविन्द्रनाथ टैगोर पर बौद्ध धर्म का प्रभाव था। उन्होंने पाली साहित्य से उदाहरण देते हुए प्रार्थना की थी, जिसका अर्थ था कि ब्राहम्मांड के सभी जीव खुश रहे।

कॉन्फ्रेंस रिपोर्ट देते हुए साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि उद्घाटन सत्र, मंत्री संवाद, 5 मुख्य सत्र और 150 शोध पत्र से यही परिलक्षित हुआ है कि भारतीय संवेदना में पोषित मानववाद सदियों के परिमार्जन का सोमरस है और हिंसा तथा विवादों से जूझ रहे विश्व को पूर्व का मानववाद काफी कुछ सिखा सकता है।

सभी प्रतिभागियों ने ओंकारेश्वर में तैयार हो रहे एकात्म लोक से संबंधित लघु फिल्म भी देखी और विश्व प्रसिद्ध साँची स्तूप का भ्रमण किया। धर्म-धम्म सम्मेलन इस मायने में खास रहा कि इस बार 16 देश से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की और बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के बाली के उप राज्यपाल ने भारत को बड़ा भाई बताया। इंडोनेशिया, भूटान और श्रीलंका के मंत्री सम्मेलन में शामिल हुए। पहली बार रूस के 4 राज्य से बौद्ध लामा और थाइलैंड से बौद्ध भंते सम्मेलन में शामिल हुए। म्यांमार और मंगोलिया के राजदूत भी सम्मेलन में शामिल हुए और साँची विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक साझेदारी की इच्छा जताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.