प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आएंगे भोपाल, इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Updated on 22-02-2025 01:11 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को भोपाल आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान मार्ग परिवर्तित रहेंगे। यात्री बसों को भी परिवर्तित मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके तहत स्टेट हैंगर से कुशाभऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर तक आवागमन के दौरान यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था-(समय दोपहर ढाई बजे)।

हलालपुर तक आएंगी इंदौर, उज्जैन से आने वाली बसें

इंदौर, उज्जैन से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी। राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

नादरा बस स्टैंड यहां से जाएंगी बसें

राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, जेपी नगर तिरहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी। मालवाहक, भारी, एवं अनुमति प्राप्त वाहन-(समय दोपहर ढाई बजे)। रोशनपुरा चौराहे से पोलीटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, लालघाटी, पॉलीटेक्निक चौराहा से गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षीढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षीढाबा तिराहा, नीलबड़, रातीबढ़, झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • इसके अतिरिक्त भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • रोशनपुरा से भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू होते हुए भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • रोशनपुरा से भारत टॉकीज, स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, मालवीय नगर तिराहा से विधायक विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज, स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी सिटी, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा होते हुए आवागमन कर सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.