प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी

Updated on 13-10-2022 04:29 PM

शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत को रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। आप एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं। पढ़ें ट्रेन के किराए से लेकर टाइमिंग तक की सारी जानकारी।

कितना लगेगा किराया
यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

लेटेस्ट वर्जन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

अंब अंदौरा से एक बजे रवाना होगी ट्रेन
ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से 6.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन अंब से दिल्ली तक के सफर को महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी। वहीं रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.