संक्षिप्त प्रवास के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली रवाना

Updated on 12-10-2022 05:08 PM
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संक्षिप्त प्रवास के बाद आज इंदौर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को राज्य शासन की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भावभीनी विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। इंदौर से नई दिल्ली रवाना होने के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में “श्री महाकाल लोक’’ का लोकार्पण किया और जन-समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस,डीजीपी सुधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी तथा गजेंद्र पटेल, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह, विधायक रमेश मेंदोला और श्रीमती मालिनी गौड़, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.