भाजपा के संकल्‍प पत्र पर प्रेस कांफ्रेंस, सीएम बोले- पीएम आवास योजना से लाखों गरीबों को खुद का घर म‍िला

Updated on 15-04-2024 11:45 AM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्‍प पत्र अथवा घोषणा पत्र पर मप्र के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने स्‍टेट मीडिया सेंटर पर मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बीजेपी का संकल्प पत्र भोपाल में भी प्रसारित किया।

इस अवसर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की व‍िजन के कारण मप्र के हजारो बेघर लोगों को स्‍वयं का घर मिल गया है। इस पीएम आवास योजना में गांव व शहरी लोगों को फायदा मिला है। शहरों को सुन‍ियोज‍ित तरीके से व‍िकस‍ित करना होगा। सभी शहरों का व‍िकास होना चाहि‍ए। प्रधानमंत्री मोदी पर्यटन पर भी ध्‍यान दे रहे है। इसमें कई संभावनाएं सामने आ रही है। सीएम ने कहा कि पीएम की हर गारंटी पूरी होगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगले 2 साल के अंदर हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज देने की कोशिश हम कर रहे हैं। प्रदेश में 4 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड हमने बनाए हैं। संकल्प पत्र में अब बड़ा निर्णय यह है कि 70 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का संकल्प लिया गया है।

मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने संकल्‍प पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मप्र के 26 हजार लोगों के इसमें सुझाव मिले थे। इस दौरान मप्र चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्‍क उपचार का सुझाव भी शाम‍िल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.