MLA पर केस के बाद पीठासीन अधिकारी सस्पेंड : SDM की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर की कार्रवाई, पुलिस जवान पर भी गिरेगी गाज

Updated on 14-05-2024 11:27 AM

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज होने के बाद अब पीठासीन अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को पीठासीन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा है।

बैरागढ़ एसडीएम विनोद सोनकिया की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि 7 मई को विधायक मसूद उत्तर विधानसभा स्थित बूथ क्रमांक-72 पर परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। उनके साथ उनका नाबालिग बेटा भी था। बेटे ने ही पोलिंग बूथ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें वह पिता के साथ बूथ के अंदर जाता दिख रहा था। इस मामले में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शमशुल हसन ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी और बेटे से ही मतदान कराए जाने का भी शक जाहिर किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

एक दिन पहले विधायक पर हो चुका केस
इस मामले में विधायक मसूद पर एक दिन पहले रविवार को शाहजहांनाबाद थाने में धारा 188 के तहत केस दर्ज जा चुका है। हालांकि, जांच में बेटे से वोट डलवाने का मामला नहीं निकला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.