62 में से 20 जिलों में ही बनाए जा सके अध्यक्ष… मध्य प्रदेश भाजपा में ये क्या हो रहा, क्यों नहीं बन पा रही सहमति

Updated on 15-01-2025 12:19 PM
भोपाल। भाजपा के संगठन चुनाव इस बार पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। जैसे-तैसे मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराने के बाद अब पार्टी जिलाध्यक्षों के नाम तय नहीं कर पा रही है।जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा पांच जनवरी तक की जानी थी, लेकिन नौ दिन बाद भी सभी जिलों में अध्यक्ष तय नहीं हो पाए हैं। अब तक 62 संगठनात्मक जिलों में से 20 में ही अध्यक्ष बनाए जा सके हैं।

नहीं बन पा रही आम सहमति

  • दिल्ली में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश द्वारा कमान संभालने के बाद भी जिलों में आम सहमति नहीं बन पा रही है। रविवार को पार्टी ने डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान के गृह जिलों में अध्यक्ष घोषित कर दिए।
  • अब पार्टी एकमुश्त सूची जारी करने के बजाय अलग-अलग जिलों में चुनाव अधिकारियों को भेजकर अध्यक्षों की घोषणा कर रही है, ताकि कार्यकर्ताओं के विरोध को थामा जा सके।
  • इस देरी के कई कारण हैं। अंचल के बड़े नेता अपने हिसाब से जमावट करवाना चाहते हैं। कई जिलाध्यक्षों को लेकर बड़े नेताओं का दबाव इस कदर था कि गाइडलाइन को भी ताक पर रखना पड़ा है।
  • गुटबाजी में फंसे कई जिले

    भाजपा की तैयारी है कि कुछ और जिलों के अध्यक्ष घोषित कर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाए। ग्वालियर जिले में कई बड़े नेता अपने-अपने समर्थक को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के बीच जोर आजमाइश चल रही है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी इसी क्षेत्र से हैं। सभी के दावेदार समर्थकों में से जयप्रकाश राजौरिया का दावा अभी सबसे मजबूत बना हुआ है। राजौरिया शर्मा के समर्थक हैं।

  • इधर, सागर में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच भी शक्ति प्रदर्शन चल रहा है। भूपेंद्र सिंह मौजूदा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को हटवाकर पूर्व सांसद राजबहादूर सिंह को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। वहीं, गोविंद सिंह सिरोठिया को ही रिपीट करवाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.