जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नई भूमिका में सामाजिक उत्तरदायित्व ईमानदारी से निभाएँ - उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 14-03-2023 06:43 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन-भागीदारी समितियों में मनोनीत अध्यक्ष अपनी नई भूमिका में ऐसे नवाचार करें, जो विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव ला सकें। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को ईमानदारी से निभाएँ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव सोमवार को प्रशासन अकादमी में प्राचार्यों एवं जन-भागीदारी समितियों में मनोनीत अध्यक्षों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हमारी चुनौतियाँ भी बढ़ गई है। नीति में हमें कई नए पाठ्यक्रम को शुरू करने की स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों से आहवान किया कि वे महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ नई शिक्षा नीति को समझें और प्लानिंग करें। महाविद्यालयों में कृषि, उद्यानिकी आदि विषयों पर केन्द्रित पाठ्यक्रम को शुरू करने में सहयोग दें। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विषय-विशेषज्ञों को महाविद्यालय में आमंत्रित कर ऐसे पाठ्यक्रमों को शुरू करवाएँ, जो न सिर्फ रोजगारोन्मुखी हो बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव भी ला सकें। महाविद्यालय कैम्पस में पौधों की नर्सरी तैयार करें, इससे संबंधित पाठ्यक्रम भी संचालित किये जायें। पर्यटन के लिये गाइड का निर्धारित पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा सकता है। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा कंसल्टेंट नियुक्त कर स्थानीय मूल्यों पर आधारित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। महाविद्यालयों के पूर्व छात्रों को अपने साथ अवश्य जोड़ें। उन्होंने कहा कि जन-भागीदारी समिति के अध्यक्ष अपनी व्यवस्थित प्लानिंग बना कर कार्यकाल का पूरा उपयोग करें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें।

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता ने कहा कि आज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम से कई शंकाएँ दूर होंगी। जन-भागीदारी समिति में अशासकीय प्रतिनिधि मनोनीत करने का आशय यह है कि महाविद्यालय का कार्यक्षेत्र महाविद्यालय तक सीमित न रहे, पारदर्शिता और गुणवत्ता भी आए। उन्होंने कहा कि प्राचार्य और समिति अध्यक्ष बच्चों की शिक्षा और उनके सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। श्री गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम, औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सामाजिक कार्यक्षेत्र में विद्यार्थियों का सहयोग, महाविद्यालय में बाहरी हस्तक्षेप को रोकना आदि जन-भागीदारी समिति के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है।

आयुक्त उच्च शिक्षा श्री कर्मवीर वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार 314 महाविद्यालयों के प्राचार्य और मनोनीत जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों को 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जन-भागीदारी समिति के नियम, निर्देश एवं महाविद्यालय प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारी और विषय-विशेषज्ञों द्वारा जन-भागीदारी समिति से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.