गुयाना एवं सूरीनाम के राष्ट्रपति और पनामा की विदेश मंत्री पहुँची ह्रदय दृश्यम उत्सव

Updated on 10-01-2023 01:41 AM

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली एवं सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी और पनामा की विदेश मंत्री सुश्री एच.ई. जनैना तेवाने मेंकोमो लालबाग में हृदय दृश्यम लोक कला उत्सव पहुँचे। पर्यटनसंस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अतिथियों का पारंपरिक आत्मीय स्वागत किया। अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश की संस्कृतिशिल्पकला एवं साहित्य को जाना। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय एवं कौशल विभाग के डायरेक्टर श्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे। 

इंदौर के लालबाग में 12 जनवरी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और सुरमयी प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। लालबाग पैलेस में ही पर्यटन विभाग द्वारा रिस्पॉन्सिबल मिशन में संस्कृति और वन विभाग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से 70 प्रदर्शनी लगाई जा रही हैंजिनके द्वारा प्रदेश की संस्कृतिशिल्पकलाकला एवं साहित्य को प्रचारित किया जा रहा है। आठ प्रदर्शनी में हस्तशिल्प कला का लाइव डेमो किया गया हैजिसमें आगंतुक माहेश्वरी साड़ीगोंड पेंटिंग इत्यादि को लाइव बनते देख रहे हैं। स्थानीय व्यंजनों के लिए 15 प्रदर्शनी लगाई गई हैंजिनमें प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चूल्हे की रोटीबाजरे की रोटीपातालकोट की रसोई इत्यादि का स्वाद आगंतुक ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.