महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति मुर्मू शामिल होंगी ,रूस को बुलावा नहीं

Updated on 15-09-2022 05:45 PM
  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II funeral) में शामिल होंगी। अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 500 विश्वनेता शामिल होने वाले हैं। सोमवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार होगा। इस समारोह में दुनियाभर के राजा, रानी, राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। रूस-यूक्रेन जंग का असर इस कार्यक्रम पर पड़ा है। रूस को निमंत्रण नहीं दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रपति की तीन दिवसीय यूके यात्रा की पुष्टि की। उन्हें लंदन में राजकीय अंतिम संस्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। यह 57 वर्षों में यूके में पहला राजकीय अंतिम संस्कार है। आखिरी बार 1965 में राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित किया गया था। उस वक्त ब्रिटेन के युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी गई थी।

सोमवार सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। किंग चार्ल्स III रविवार शाम लंदन के बकिंघम पैलेस में विदेशी नेताओं के लिए आयोजित स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू सहित अतिथि राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। रविवार को राष्ट्रपति मुर्मू के वेस्टमिंस्टर हॉल में रानी के ताबूत के लेटिंग-इन-स्टेट में भाग लेने, एक शोक पुस्तक पर साइन करने और बकिंघम पैलेस के पास लैंकेस्टर हाउस में भारत सरकार की ओर से शोक संदेश देने की उम्मीद है।

सेंट जॉर्ज चैपल ले जाया जाएगा रानी का ताबूत
सोमवार को अंतिम संस्कार सेवा के बाद, रानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर एब्बे से विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल तक जुलूस में ले जाया जाएगा। विंडसर में एक स्वागत समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों और ब्रिटेन के प्रमुख सहयोगियों के शामिल होने की संभावना है। सोमवार को अंतिम संस्कार समारोह के बाद रानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर एब्बे से विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में ले जाया जाएगा। विंडसर में एक स्वागत समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों और ब्रिटेन के प्रमुख सहयोगियों के शामिल होने की संभावना है। ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस, बेलारूस और म्यांमार को राजकीय अंतिम संस्कार का निमंत्रण नहीं दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.