एलआईसी के शेयर बेचने की तैयारी! 10000 करोड़ जुटाएगी सरकार

Updated on 27-05-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कुछ फीसदी शेयर बेचने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि केंद्र सरकार अगले महीने एलआईसी (Life Insurance Corporation) के शेयरों की बिक्री के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इस शेयर सेल से सरकार करीब 100 अरब रुपये ($1 बिलियन) तक जुटा सकती है।

क्या है प्लानिंग

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक केंद्र सरकार इस सरकारी जीवन बीमा कंपनी में करीब दो फीसदी शेयर और बेच सकती है। शेयरों की यह बिक्री इसी साल जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है। इस खबर में बताया गया है कि शेयरों की यह बिक्री इंस्टीच्यूशनल इन्वेस्टर्स के बीच होगी।

काम हो गया है शुरू

बताया गया है कि एलआईसी में स्टेक सेल के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने काम शुरू कर दिया है। बताया गया है कि इस ट्रांजेक्शन का प्रबंधन करने के लिए गोल्डमैन सैक्स ग्रुप, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, बीएनपी पारिबा और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड का सहयोग लिया जा रहा है।

पहले भी हो चुका है विनिवेश

भारत सरकार ने मई 2022 में पहली बार LIC में 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। उस समय इसकी शेयर बिक्री देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। इससे सरकार ने करीब 210 अरब रुपये जुटाए थे। तब एलआईसी के 10 रुपये के एक शेयर की कीमत 949 रुपये रखी थी।

अभी सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी

  • स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी में 31 मार्च तक भारत सरकार की हिस्सेदारी 96.5% थी।
  • बीमा कंपनी को 2022 की लिस्टिंग से 10 साल का समय दिया गया है ताकि वह भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की न्यूनतम 25% सार्वजनिक हिस्सेदारी आवश्यकता को पूरा कर सके।
  • इस लिहाज से कंपनी को अनुपालन के लिए मई 2032 तक का समय मिला हुआ है।

शेयर का क्या है भाव

बीएसई में आज एलआईसी के शेयर थोड़ा गिरे हुए हैं। मंगलवार को इसके शेयर 855.15 रुपये पर बंद हुए थे। बुधवार को सुबह बीएसई में यह 855.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 855.70 रुपये तक गया और नीचे में 819.05 रुपये तक फिसला। दिन में करीब 12 बजे इसके शेयर 2.82 फभ्सदी या 24.15 रुपये की गिरावट के साथ 831 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
 09 June 2026
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
 09 June 2026
नई दिल्‍ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्‍टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्‍नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…
 09 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार को ट्रैक करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। विश्लेषकों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…
 09 June 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश से पिछड़ रहे भारतीय गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (कपड़ा निर्माण) पर अब भीषण गर्मी की भी मार पड़ रही है। एनवाईयू स्टर्न सेंटर फॉर बिजनेस एंड ह्यूमन राइट्स…
 09 June 2026
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात 24% बढ़कर $71.9 अरब के नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसे देखने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक…
 09 June 2026
नई दिल्ली: देश में महंगाई एक बार फिर से बढ़ सकती है। दरसअल, एशियाई देशों में गैस की मांग बढ़ रही है। वहीं सर्दियों से पहले यूरोप अपने कम हो…
 08 June 2026
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में इस साल सबसे ज्यादा तेजी आई है। हाल में वह भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया था।…
 08 June 2026
मुंबई: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक अच्छा आईपीओ आया तो निवेशक टूट पड़े। तभी तो यह 127 गुना से भी ज्यादा ओवरसब्सक्राइब हो गया। आप तो…
Advt.