सऊदी के रेगिस्तान में विंटर गेम्स की तैयारी:रेत में सालभर जमी रहेगी बर्फ... क्योंकि इसके बाद टूरिज्म से होगी कमाई

Updated on 23-12-2022 06:14 PM

सऊदी अरब के रेगिस्तान में अब आप दिन में भी ठिठुरेंगे। यहां साल के 12 महीने बर्फ जमी रहेगी। एक कृत्रिम झील भी होगी और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले महल जैसे घर भी होंगे। 60 वर्ग किलोमीटर में तैयार हो रहे इस स्कीइंग रिजॉर्ट में होटल्स के 3600 कमरे और 2200 घर होंगे। रेगिस्तान में पहाड़ों के बीच बर्फ से बन रहा यह स्वर्ग नियोम सिटी है और परियोजना का नाम है ट्रोजेना। यह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से 33 गुनी बड़ी होगी।

सऊदी अरब में होंगे एशियन विंटर गेम्स 2029
कतर के बाद अब सऊदी अरब में एशियन विंटर गेम्स 2029 की तैयारी चल रही है। दरअसल, दोहा में फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के बाद अरब देशों की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं की आयोजन क्षमता पर किसी को शक नहीं रहा। फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 18.19 लाख करोड़ रुपए में किया गया था।

वहीं सऊदी अरब अपनी ट्रोजेना परियोजना पर दोगुने से ज्यादा 41.35 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इसके 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसके 3 साल बाद 2029 में यहां एशियन विंटर गेम्स का आयोजन होगा। यहां साल भर स्कीईंग और दूसरे विंटर स्पोर्ट्स खेले जा सकेंगे। लोग यहां छुटि्टयां मनाने भी आएंगे। इसे 6 जिलों में बांटा गया है।

टूरिस्ट्स के लिए 4 अलग-अलग मौसम होंगे
इन जिलों को एक्सप्लोर, डिस्कवर, गेटवे, वैली, रिलेक्स और फन नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि इन अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आकर्षण हैं और कोई भी अपने मूड के हिसाब से इनमें जा सकता है। इसमें एक वॉल्ट जोन भी होगा, एक तरह का वर्टिकल विलेज।

इसमें रेस्त्रां और खरीदारी के लिए ब्रांडेड दुकानें होंगी। आप 1500 से 2600 मीटर के पहाड़ों की ऊंचाई पर भी हैं, तो यहां तक तुरंत पहुंच सकते हैं। यहां 4 अलग-अलग मौसम तय किए गए हैं। सितंबर से नवंबर तक यहां आयुर्वेद से लेकर पंचकर्म के अलावा योग की भी व्यवस्था रहेगी।

दिसंबर से मार्च तक यहां स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, आइस स्केटिंग, विंटर फैशन वीक, फिल्म व म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित होंगे। मई से सितंबर तक एडवेंचर सीजन में माउंटेन क्लाइंबिंग, बाइकिंग, हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग और एडवेंचर ट्राइथलॉन होगा। आर्ट फेयर्स, म्यूजिक एंड फूड फेस्टिवल और कल्चरल वीक का आयोजन भी होगा।

तेल के बाद पर्यटन की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की तैयारी
दुनियाभर में वैकल्पिक ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच तेल पर निर्भरता कम होती जा रही है। ऐसे में सऊदी अरब अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। उम्मीद है कि ट्रोजेना परियोजना से 2030 तक सऊदी अरब को 8.3 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा और 10 हजार नई नौकरियां भी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.