गाजा में नरसंहार की तैयारी... अमेरिकी युद्धपोत देख बौखलाए हमास के हमदर्द एर्दोगान, इजरायल का पलटवार

Updated on 11-10-2023 01:58 PM
तेलअवीव: इजरायल और हमास आतंकियों में भीषण युद्ध के बीच अमेरिका का महाव‍िनाशक युद्धपोत यूएसएस गेरार्ल्‍ड फोर्ड कई और व‍िध्‍ववंसक जहाजों के साथ गाजा पट्टी की सीमा के पास पहुंच गया है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को देख हमास के हमदर्द तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान बौखला गए हैं। उन्‍होंने सवाल किया है कि क्‍या अमेरिकी फाइटर जेट गाजा में हमला करेंगे और नरसंहार करेंगे। उन्‍होंने कहा कि गाजा में बिजली और पानी की सप्‍लाई को काट दिया गया है। एर्दोगान ने कहा कि आपको पानी बंद करके मानवाधिकारों के उल्‍लंघन का कोई अधिकार नहीं है। एर्दोगान के इस बयान पर इजरायल ने भी जोरदार पलटवार किया है।

इजरायल ने एर्दोगान से पूछा कि आपको गाजा के लोगों के मानवाधिकारों की चिंता है लेकिन हमारे अधिकारों का क्‍या। वहीं एर्दोगान ने कहा है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पहुंचने से गाजा में गंभीर नरसंहार हो सकता है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि वह अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को इजरायल की सीमा के पास भेज रहे हैं। एर्दोगान ने कहा कि अमेरिकी फाइटर जेट क्‍यों आए हैं, वे गाजा पर हमला करेंगे। तुर्की के राष्‍ट्रपति ने प्रस्‍ताव दिया है कि वह शांति की दिशा में मध्‍यस्‍थ की भूमिका निभा सकते हैं।

इजरायल पर एर्दोगान ने पुतिन से बात की


इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की और फिलिस्तीन-इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तुर्की के संचार निदेशालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान एर्दोगन और पुतिन ने तनाव को फैलने से रोकने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। फोन पर बातचीत में एर्दोगन ने पुतिन से कहा कि नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना चिंताजनक है और तुर्की इस तरह के कदमों का स्वागत नहीं करता है।

इसमें कहा गया है कि एर्दोगन ने क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, पुतिन ने अपनी ओर से इजरायल और गाजा पट्टी में नागरिक पीड़ितों की संख्या में 'विनाशकारी वृद्धि' पर चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने 'तत्काल युद्धविराम' और 'बातचीत प्रक्रिया को फिर से शुरू करने' की आवश्यकता भी दोहराई। गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, इसके बाद इजरायल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। इज़राइल-हमास संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है, गाजा और इज़राइल में मरने वालों की संख्या क्रमशः 900 और 1,008 हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.