गांव के युवाओं को गांव में रोजगार देने की तैयारी:प्लंबर, पेंटिंग व फर्नीचर के काम से जुड़े युवाओं को प्रोफेशनल बनाएगी सरकार

Updated on 18-02-2025 01:04 PM

मप्र सरकार गांव के युवाओं को गांव में ही रोजगार देने की तैयारी कर रही है। गांव में जो लोग अपने परंपरागत कामों से जुड़े हैं, लेकिन अब बंद कर दिया, उन्हें वापस से उन्हीं कामों से जोड़ने की तैयारी है। इनमें कुम्हार, बढ़ई के साथ नए काम जैसे प्लंबिग, पेंटिंग समेत दूसरे काम से जुड़े करीब 50 हजार युवाओं को चिन्हित किया जाएगा। यह काम काम पीएचई, रोजगार निर्माण विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिलकर करेंगे। योजना का मूल मकसद है कि गांव से शहर की तरफ होने वाले पलायन को रोककर वहीं उन्हें रोजगार ​दिया जाए।

दरअसल राज्य सरकार के पास एक रिपोर्ट आई कि शहर में अचानक बढ़ रहे अतिक्रमण का कारण है गांव से आने वाले वे युवा, जो बेरोजगार हैं। इस फीडबैक के बाद पंचायत विभाग की मदद से नई योजना पर काम शुरू हुआ। पहले फेज में लगभग ढाई लाख युवाओं को आइडेंटिफाई करके उनके मूल काम से जोड़ा जाएगा। इसके पहले गांव में काम की डिमांड को देखा जाएगा। ग्राम सचिव की मदद से गांव में किस तरह के काम निकल रहे हैं, उनको ध्यान में रखकर प्रशिक्षण का माड्यूल तय होगा। यह काम इसी साल जुलाई से शुरू हो जाएगा। एक पंचायत में 10 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

60 % राशि केंद्र और 40 % राज्य सरकार देगी

मप्र राज्य कौशल एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की मदद से ऑफलाइन प्रशिक्षण होगा। इसमें “सपोर्ट एक्टिविटी मद” बनाया गया है। इसमें केंद्र की तरफ से 60 फीसदी और राज्य सरकार द्वारा 40 फीसदी राशि खर्च की जाएगी। तीन दिवसीय ट्रेनिंग होगी। चौथे दिन ट्रेनी की एक परीक्षा लेकर मूल्यांकन किया जाएगा और इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.