
पेट्रोलियम पदार्थ की तर्ज पर मप्र की विद्युत वितरण कंपनियां भी बिजली के दाम हर माह तय करना चाहती हैं। इस संबंध में बिजली कंपनियाें ने मप्र विद्युत नियामक आयोग में याचिका लगाई है। मप्र में अभी हर तिमाही फ्यूल काॅस्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) के जरिए बिजली के दाम तय होते थे।
इसके लिए भी कंपनियां मप्र विद्युत नियामक आयोग से अनुमति मांगती थीं, लेकिन नए संशोधन के बाद बिजली कंपनियां अपने स्तर पर ही हर माह बिजली के दाम तय करेंगी। इस संबंध में आयोग ने लोगों से 24 फरवरी तक आपत्ति व सुझाव आमंत्रित किए हैं। 28 फरवरी को आयोग सुनवाई करेगा।