भोपाल में फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' का प्रीमियर शो:पूर्व सीएम दिग्विजय के बुलावे पर नहीं पहुंचे भाजपा नेता

Updated on 13-01-2025 02:00 PM

सोमवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा बैतूल के आदिवासी नायकों पर आधारित फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' का प्रीमियर शो रखा गया। फिल्म में 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए आदिवासी नायकों का संघर्ष दिखाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का कांग्रेस नेताओं के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम उमा भारती सहित तमाम भाजपा नेताओं, विधायकों को भी दिया था। लेकिन फिल्म के प्रीमियर शो में कोई भी भाजपा नेता शामिल होने नहीं पहुंचे।

फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप उईके ने कहा कि, मैं पीएससी का एग्जाम दे रहा था उसमें जंगल सत्याग्रह पर प्रश्न पूछा गया। उसके बाद मैंने सरदार गंजन सिंह कोरकू के बारे में पढ़ना शुरू किया। 3 साल में पूरी कहानी खोज पाया। इस फिल्म को बनाने के लिए मैने समाज के लोगों से मदद मांगी। और आदिवासियों पर बनी फिल्म के लिए एक करोड़ तक राशि जुटाने में बहुत संघर्ष करना पड़ा। प्रदीप ने दिग्विजय सिंह को आदिवासी हितैषी बताया।

कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कांतिलाल भूरिया, ओंकार सिंह मरकाम, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, कमलेश्वर पटेल विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे।

फिल्म में रोल निभाने वाले पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि, फिल्म के माध्यम से हमने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में आदिवासी नायकों के योगदान को दिखाने का प्रयास किया है। विषम परिस्थितियों होने के बाद भी हमारे आदिवासी नायकों ने हथियार लेस अंग्रेजों से कड़ा मुकाबला किया। अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों नायकों के द्वारा दिए गए योगदान को प्रदर्शित करने की कोशिश की है। जल, जंगल, जमीन के आंदोलन से यह फिल्म प्रेरित है। आने वाली पीढ़ी इन नायकों से सीख ले यही हमारा प्रयास है।

दिग्विजय बोले- आदिवासी डायरेक्टर ने फिल्म बनाई

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जंगल सत्याग्रह फिल्म के लेखक एवं डायरेक्टर प्रदीप उइके को बधाई दी। कहा कि बैतूल के एक सुशिक्षित आदिवासी डॉ. प्रदीप उइके ने जंगल सत्याग्रह पर एक फीचर फिल्म बनाई है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ये पहला प्रयास है हमारे आदिवासी भाइयों का जहां उन्होंने अपने ही प्रयासों से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ही नहीं लेकिन आदिवासियों के हित में एवं उनके बलिदानी इतिहास के संबंध में उन्होंने ये फिल्म बनाई है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा-

QuoteImage

'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि कैसे मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों ने 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.