गर्भवती माताओं की अनिवार्य रूप से की जाये सिकलसेल की जाँच : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 16-02-2023 05:10 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल की बीमारी अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है, जो माता-पिता में से बच्चे को होती है। अज्ञानता की वजह से कभी-कभी बच्चों की मृत्यु तक हो जाती है। यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती माता की अन्य जाँचों के साथ सिकलसेल की जाँच भी अनिवार्य रूप करवाई जाये। अगर माता पाजिटिव पाई जाये तो उसकी विशेष कॉउंसलिंग कर उसे बताया जाये कि उनके जन्म लेने वाले बच्चे को विशेष खान-पान एवं उपचार की आवश्यकता होगी।

राज्यपाल श्री पटेल बुधवार की शाम सर्किट हाउस बड़वानी में जिले के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की भी सिकलसेल जाँच कराना चाहिए। अगर बच्चा भी पॉजिटिव आता है तो बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही उपचार एवं उचित खान-पान से इस बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बताया कि आयुर्वेद में सिकलसेल बीमारी को जड़ से नष्ट करने का उपचार है। क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेद की दवाईयाँ दी जाकर उनमें बीमारी को खत्म किया जाये। हौम्योपैथी में भी सिकलसेल बीमारी का ईलाज है।

राज्यपाल 16 फरवरी को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर एवं सिकल सेल एनीमिया जाँच परीक्षण शिविर में शामिल होंगे। राज्यपाल सिकल सेल पॉजिटिव व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.