प्रीति को ओलिंपिक कोटा, भारत का पदक पक्का, लवलीना भी सेमीफाइनल में, मुक्केबाज लहराएंगे तिरंगा

Updated on 30-09-2023 02:45 PM
हांगझोऊ: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं के 54 किलो सेमीफाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल किया और पदक भी पक्का कर लिया। वहीं लवलीना बोरगोहेन ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। 19 साल की प्रीति ने तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और मौजूदा एशियाई चैंपियन कजाखस्तान की जाइना शेकेरबेकोवा को 4-1 से हराया। टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को पहले दौर में बाय मिला था, उसने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन महिलाओं के 75 किलो वर्ग में 5-0 से हराया। अब वह ओलिंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर है।

प्रीति ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन उसकी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी ने कई बार उसके रक्षण में सेंध मारी, इसके बावजूद प्रीति ने विचलित हुए बिना पहले दौर में 3-2 की बढत बना ली। आखिरी तीन मिनट में दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए, लेकिन सटीक नहीं लगे। कजाखस्तान की खिलाड़ी पर थकान हावी हो गई और प्रीति ने आक्रामकता बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले निकहत जरीन ने भी ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया था। महिला वर्ग में 50 किलो, 54 किलो, 57 किलो और 60 किलो में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले और 66 किलो तथा 75 किलो में फाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाजों को पेरिस ओलिंपिक का कोटा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.