प्रीडेटर ड्रोन, तेजस इंजन... भारत-अमेरिका की हथियार डील से बौखलाया पाकिस्‍तान, बाइडन प्रशासन को दी गीदड़भभकी

Updated on 29-06-2023 07:16 PM
इस्‍लामाबाद: हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका गए थे। यहां पर उनका शाही स्‍वागत हुआ और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच प्रीडेटर ड्रोन से लेकर तेजस लाइट काम्बेट जेट के लिए जरूरी जीई इंजन तक की डील हुई। पहली बार अमेरिका ने भारत के साथ टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर को ध्‍यान में रखते हुए रक्षा सौदों को आगे बढ़ाया। अब पाकिस्‍तान को इस पर मिर्ची लग रही है और इस बात से कोई हैरान नहीं है। हैरानी इस बात पर है कि उसने अमेरिका और भारत का मुकाबला कैसे किया जाए, इसके तरीकों को तलाशना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तान का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाले ये रक्षा सौदे और आपसी सहयोग उसकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

पाकिस्‍तान ने भेजा व्‍हाइट हाउस को मैसेज
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि अमेरिका को राजनयिक चैनलों के जरिए बता दिया गया है कि पाकिस्तान की चिंताओं को भी ध्यान में रखा जाए। उसका कहना है कि अगर इन चिंताओं को नजरअंदाज करके भारत को एडवांस्‍ड मिलिट्री हार्डवेयर टेक्‍नोलॉजी मिली तो इससे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में रणनीतिक अस्थिरता बढ़ेगी और पारंपरिक संतुलन कमजोर होगा। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा कि टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर से भारत खुद को ताकतवर महसूस करेगा। इससे उसके राष्‍ट्रीय सुरक्षा हित खतरे में पड़ जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्‍तान ने अमेरिका को यह भी बता दिया है कि भारत के साथ ऐसा सहयोग जो उसके हितों को नुकसान पहुंचाता है, उसके बाद पाकिस्तान के पास जवाबी कदम उठाने का पूरा अधिकार है।

अमेरिका आगे, रूस पीछे
पीएम मोदी की राजकीय यात्रा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। इन फैसलों में जनरल इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच तेजस के लिए एडवांस्‍ड जेट इंजन भारत में बनाने का फैसला भी शामिल है। इसके साथ ही अमेरिका प्रीडेटर ड्रोन को बनाने के लिए भारत में केंद्र स्थापित करने पर भी सहमत हुआ। अभी तक सिर्फ रूस हर भारत को हथियारों का बड़ा सप्‍लायर था। दशकों तक रूस 65 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत को हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना रहा। पाकिस्‍तान के मुताबिक यह घटकर अब 45 फीसदी हो गया है जबकि अमेरिकी हिस्सेदारी एक फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी हो गई है।

पाकिस्‍तान में खतरे की घंटी
पाकिस्‍तान की सरकार के अनुसार पीएम मोदी की यात्रा के दौरान लिया गया दूसरा बड़ा निर्णय यह था कि अमेरिकी मेमोरी चिप की दिग्गज कंपनी, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, भारत में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग फैसिलिटी बनाने के लिए 825 मिलियन डॉलर तक का निवेश करेगी। इससे जिससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी। पाक मी‍डिया के मुताबिक इससे साफ है कि अमेरिका न सिर्फ भारत को हथियार बेचना चाहता है बल्कि टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर के खिलाफ भी नहीं है। टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर की वजह से पाकिस्तान में ही खतरे की घंटी बजा चुकी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.