प्रज्ञानंद की उम्मीदें नहीं हुई हैं खत्म, जल्द मिलेगा वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका

Updated on 25-08-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: दुनिया के 206 बेहतरीन ग्रैंडमास्टर्स के बीच फिडे वर्ल्ड कप में आर प्रज्ञानंद का अभियान उप-विजेता के तौर पर खत्म हुआ। यह तक पहुंचना भी 18 साल के प्रग्ना के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसको इस तरह समझा जा सकता है कि पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके मैग्नस कार्लसन ने पहली बार फिडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल तक के सफर में प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर 2 और 3 को शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को भी कड़ी चुनौती दी। दो क्लासिकल बाजी ड्रॉ कराने के बाद उन्होंने गुरुवार को टाईब्रेकर में पहली बाजी में कार्लसन जैसे दिग्गज को आसानी से नहीं जीतने दिया। कार्लसन ने यह बाजी 45 चालों में जीती। दूसरा टाईब्रेक मुकाबला 22 चालों के बाद ड्रॉ रहा। मतलब प्रज्ञानंद सिर्फ एक बाजी ही हारे और वर्ल्ड कप से चूक गए।

अब कैंडिटेट्स में खेलेंगे

प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारुआना को हराकर कार्लसन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट के बाद प्रज्ञानंद ने कैंडिडेट्स 2024 टूर्नामेंट में जगह बना ली जो कनाडा में होगा। वह बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद इस टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए।

प्रज्ञानंद के पास जल्द होगा मौका

प्रज्ञानंद अगर वर्ल्ड कप जीत भी जाते तो वह वर्ल्ड चैंपियन नहीं कहे जाते। फिडे के नियमों के अनुसार अब आठ खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलेंगे। इसमें वर्ल्ड कप में पहले तीन स्थान पर रहे खिलाड़ी, पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप के उप-विजेता, फिडे ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट के टॉप-2 खिलाड़ी, फिडे सर्किट के विजेता और जनवरी 2024 में हाईएस्ट रेटिंग वाला एक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट अगले साल 2 से 25 अप्रैल तक टोरंटो में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के विजेता चैलेंजर कहलाएगा। चैलेंजर ही मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देगा। मौजूदा चैंपियन और चैलेंजर के बीच चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 का खिताबी मुकाबला होगा। विजेता नया वर्ल्ड चैंपियन कहलाएगा। इस तरह अगले साल 19 साल की उम्र में प्रज्ञानंद के पास बड़ा मौका होगा।

आनंद के उत्तराधिकारी

प्रज्ञानंद को पिछले कुछ वर्षों से महान विश्वनाथन आनंद का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था। उन्होंने इसे बाकू में शानदार प्रदर्शन करके सही साबित भी कर दिया। आनंद के बाद प्रज्ञानंद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाई है। प्रग्ना साढ़े चार साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था तथा अपने करियर में वह अभी तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने कार्लसन को एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में हराया था। प्रग्ना ने अब तक दिखाया है कि वह दबाव झेलने और खेल के चोटी के खिलाड़ियों को हराने में सक्षम हैं। भारतीय शतरंज के गढ़ चेन्नै के रहने वाले प्रज्ञानानंदा ने छोटी उम्र से ही इस खेल में नाम कमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय अंडर सात का खिताब जीता और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर और उसके दो साल बाद ग्रैंडमास्टर बन गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.