प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने सरकार दे रही सब्सिडी

Updated on 07-10-2025 01:00 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। केंद्र शासन द्वारा 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना की औपचारिक घोषणा के साथ ही यह योजना प्रारंभ की गई है, जिसके लिए घरों में छत पर रूफटॉप सोलर पंप स्थापित करने के लिए शासन द्वारा सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसका फायदा जिले के निवासी उठा सकते हैं। एक किलोवाट रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केन्द्र शासन द्वारा 30 हजार रुपए और राज्य शासन द्वारा 15 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। 

इसी प्रकार 02 किलोवाट सोलर संयंत्र क्षमता के लिए केन्द्र शासन द्वारा 60 हजार रुपए एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए तथा 03 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने पर केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। उक्त सब्सिडी उपभोक्ता द्वारा चयनित सोलर प्लांट के ब्रांड पर निर्भर है। तीन किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 01 लाख 08 हजार रुपए की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए  pmsuryaghar.gov.in या pmsuryagharmobile App

पर पंजीयन कर लॉगिन आईडी प्राप्त किया जा सकता है। तद्पश्चात स्वयं वेंडर का चुनाव कर वेब पोर्टल पर आवेदन पूर्ण किया जाता है। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर संयंत्र की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाइन सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है। यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि की व्यवस्था बैंकों से 06 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए अधिकतम 02 लाख रुपए तक ऋण  प्राप्त किया जा सकता है।  

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अब तक 1069 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 565 आवेदकों ने सोलर प्लांट स्थापना हेतु विक्रेता चयन कर लिया गया है तथा 50 आवेदकों के छतों में सोलर प्लांट की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें से 36 आवेदकों के परिसर में डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जा चुका है और आवेदकों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.