प्राची, मनीष और पूजा उम्‍मीदों पर उतरे खरे, मप्र को दिलाए स्‍वर्ण पदक

Updated on 20-03-2024 12:13 PM
भोपाल। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मप्र कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन राजधानी के छोटे तालाब में आयोजि‍त हो रही 17वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला पैरा कैनो चैंपियनशिप में दूसरे द‍िन चार इवेंट के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें एश‍ियाड प्राची यादव, अंतरराष्‍ट्रीय क्‍याक मनीष कौरव व पूजा ओझा ने उम्‍मीदों पर खरा उतरते हुए अपने अपने इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीते है। मप्र ने तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। इस तरह मप्र ने तीन स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है।

छोटे तालाब पर मंगलवार को 200 मीटर के इवेंट के चार फाइनल मुकाबले हुए। महिलाओं के केएल-2 इवेंट में प्राची यादव ने सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, मप्र की ही रजनी झा ने रजत व उप्र की निशा रावत ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिलाओं के केएल-1 इवेंट में पूजा ओझा ने स्वर्ण व गुजरात की सोनल यसोवा ने रजत पदक जीता। पुरुषों के केएल-3 इवेंट में मनीष कौरव ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं एसएससीबी के राजेश पवार ने रजत व वजित वी ने कांस्य पदक जीता। चौथा इवेंट पुरुष वर्ग में वीएल-3 का रहा, इसमें हरियाणा के जयदीप ने स्वर्ण, एसएससीबी के जीथिन जार्ज ने रजत व मप्र के संजीव कोटिया ने कांस्य पदक जीता।

एशियाड और ओलिंपिक क्वालीफाइंग के लिए बहा रहे है पसीना

राजधानी के छोटे तालाब पर ही आयोजित हो रही प्रथम रैंकिंग आफ कैनो स्प्रिंट अंडर 23 प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष क्याक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे है। स्पर्धा के दूसरे दिन भी युवा खिलाडियों ने अपना कौशल दिखाया है। बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। तीन दिन के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी की जाएगी।

अतिथियों ने बांटे पुरस्कार

मंगलवार को पदक विजेता खिलाड़ियों को जलज चतुर्वेदी सहायक संचालक, मयंक ठाकुर अध्यक्ष पैरा केनो, पीएस बुंदेला अध्यक्ष एमपीकेसीए, डा विनोद पाराशर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एमपीकेसीए, नितिन मेहता करनल, संतोष सिंह राजपूत, विनोद मिश्रा, पीके बरौई अनिल राठी, सोहेल खान आदि ने पुरस्कार वितरित किए। बुधवार को प्रतियोगिता समापन होगा।

प्राची और मनीष की जोड़ी यहां भी हिट

मप्र की शान प्राची यादव और मनीष कौरव ने नेशनल पैरा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते है, दोनों पति पत्नी है और इसी छोटे तालाब पर पैरा कैनो का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्राची ने महिलाओं के केएल-2 इवेंट में तथा मनीष कौरव ने पुरुष केएल-3 इवेंट में यह सफलता प्राप्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.