पर्दे पर भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार को दिखाएंगे प्रभास? 'प्रोजेक्ट के' से सामने आईं बड़ी डिटेल्स

Updated on 28-02-2023 09:22 PM
'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद फैंस प्रभास की अगली हिट का इंतजार कर रहे हैं। पिछली दोनों फिल्मों (साहो और राधे श्याम) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और 'आदिपुरुष' के टीजर से भी फैंस खुश नहीं थे। ऐसे में प्रभास की अपकमिंग मूवीज से सबको बहुत उम्मीदें हैं। इनमें से एक मूवी (प्रोजेक्ट के), जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है, उसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुडे़ लोगों ने बताया है कि ये फिल्म कैसी है, इसमें क्या खासियत है, क्या कहानी दिखाई जाएगी...। बता दें कि इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे और ये साल 2024 में रिलीज होगी।
    Prabhas और दीपिका पादुकोण स्टारर Prabhas K के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि ऑडियंस ने ऐसी मूवी, पहले कभी नहीं देखी होगी। इसमें साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, ग्राफिक्स और हाई लेवल सेटिंमेंट देखने को मिलेगा। इसकी कहानी भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार के बारे में है।

    इसके बाद प्रोड्यूसर ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को चौंका देगी, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। अश्विनी दत्त ने कहा, 'यह एक ग्राफिक्स-हैवी फिल्म होगी। हमें ग्राफिक्स पर काम शुरू किए पांच महीने हो चुके हैं और यह पूरे साल चलेगा। हमने अब तक लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है।'
    अश्विनी दत्त ने ये भी बताया कि मूवी में फैंटेसी और साइंस-फिक्शन एलिमेंट्स हैं। इसमें सेंटिमेंट हाई लेवल पर होंगे। एक्शन सीन के लिए चार-पांच इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स को भी शामिल किया गया है। फिल्म में आप जो कुछ भी देखेंगे, वो आपको हैरान कर देगा।

    साल 2024 में रिलीज होगी
    ये फिल्म
    Project K एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। प्रभास और दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 में थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये हिंदी और तेलुगू भाषा में शूट हो रही है। ये फिल्म साल 2020 में अनाउंस हुई थी। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
     08 September 2026
    दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
     08 September 2026
    इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
     08 September 2026
    राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
     08 September 2026
    फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
     05 September 2026
    प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
     05 September 2026
    इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
    Advt.